Saturday, July 27, 2024
Homeधर्म/अध्यात्मMahashivratri 2024 Upay: इस शुभ योग में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व,...
Homeधर्म/अध्यात्मMahashivratri 2024 Upay: इस शुभ योग में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व,...

Mahashivratri 2024 Upay: इस शुभ योग में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व, धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

India News(इंडिया न्यूज़), Mahashivratri 2024 Upay: 8 मार्च, शुक्रवार के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा और शिवभक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस बार महाशिवरात्रि पर शिव योग, सिद्ध योग, गजकेसरी योग, धन योग और सर्वार्थ सिद्धि नाम के शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिष शास्त्र में महाशिवरात्रि के महत्व को बताते हुए इन शुभ योगों के दौरान किए जाने वाले कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मजबूत हो जाती है।

इस उपाय से समृद्धि आएगी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि पर रात के समय शिव मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा करें और देसी घी का दीपक जलाएं। पौराणिक कथा के अनुसार, अपने पिछले जन्म में कुबेर देव ने रात के समय शिवलिंग के पास जाकर रोशनी कर दी थी, इसलिए उन्हें देवताओं का कोषाध्यक्ष बनाया गया था। यह उपाय आपकी धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा।

इस उपाय से पापों से मुक्ति मिलती है।

महाशिवरात्रि के दिन किसी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को धन और अनाज का दान करना बहुत लाभकारी रहेगा। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाता है।

इस उपाय से मनोकामना पूरी होती है

अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन एक काली मिर्च और सात काले तिल अपने हाथ में रखकर भगवान शिव से प्रार्थना करें और फिर शिव पूजा के दौरान इन्हें शिवलिंग पर चढ़ा दें। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं और आपके कार्यों में जो भी बाधाएं आती हैं वह भी दूर हो जाती हैं।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular