Monday, May 20, 2024
Homeविश्वUK Council: स्कूली शिक्षा पूरी होने से पहले ही कैसे मिली छात्रा...
Homeविश्वUK Council: स्कूली शिक्षा पूरी होने से पहले ही कैसे मिली छात्रा...

UK Council: स्कूली शिक्षा पूरी होने से पहले ही कैसे मिली छात्रा को यूके काउंसिल में सीट…

UK Council: ब्रिटेन के पीटरबरो शहर में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में 18 वर्षीय डेज़ी ब्लेकमोर-क्रीडन सबसे कम उम्र की पार्षद चुनी गई हैं।

India News CG (इंडिया न्यूज), UK Council: ब्रिटेन के पीटरबरो शहर में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में 18 वर्षीय डेज़ी ब्लेकमोर-क्रीडन सबसे कम उम्र की पार्षद चुनी गई हैं। वह अगले सप्ताह ए-लेवल की परीक्षा देंगी। पार्षद चुनाव जीतने के बाद डेज़ी ने कहा कि वह स्थानीय समर्थन से अभिभूत हैं।

इतने वोट किये हासिल

डेज़ी ने हाल ही में संपन्न स्थानीय चुनावों में कंजरवेटिव पार्टी के एंडी कोल्स को 282 वोटों से हराया और पीटरबरो सिटी काउंसिल के लिए निर्वाचित हुईं। उन्होंने 940 वोट हासिल किए। डेज़ी ने कहा कि उन्हें अपनी जीत की उम्मीद नहीं थी क्योंकि यह एक छोटा अभियान था।

सबसे कम उम्र की पार्षद (UK Council)

केवल 18 वर्ष की आयु में डेज़ी शायद सभी पार्टियों में सबसे कम उम्र की पार्षद हैं। वह दूसरे युवाओं को भी राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।
10 साल की उम्र से शुरू हुई राजनीतिक यात्रा
डेज़ी की राजनीतिक यात्रा सिर्फ 10 साल की उम्र से शुरू हुई जब वह अपने परिवार के साथ विरोध प्रदर्शनों में शामिल होती थीं। इसके बाद वह 14 वर्ष की उम्र में ही लेबर पार्टी में शामिल हो गईं।

लोगों की मदद करना है उद्देश्य

वर्तमान में डेज़ी की प्राथमिकताएं समुदाय का समर्थन करना और सबसे अधिक वंचित लोगों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पार्षद पद के लिए उम्मीदवारी का निर्णय लिया तो उनके मित्रों ने उनका बहुत समर्थन किया।
डेज़ी की जीत यूके के इस सप्ताह के स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी की कई अन्य जीतों में से एक थी। इन चुनावों में कंजरवेटिव पार्टी को भारी झटका लगा और उसे 400 से अधिक पार्षदों तथा 10 परिषदों का नियंत्रण गंवाना पड़ा।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular