Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedMahadev Satta App Case: महादेव बुक के विदेश भागे आरोपी दो संचालक...
HomeUncategorizedMahadev Satta App Case: महादेव बुक के विदेश भागे आरोपी दो संचालक...

Mahadev Satta App Case: महादेव बुक के विदेश भागे आरोपी दो संचालक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

India News (इंडिया न्यूज़), Mahadev Satta App Case, रायपुर: रिमांड खत्म होने पर ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्‌टा एप के 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। जहां विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने सभी को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है।

15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

महादेव सट्टा एप मामले में पुलिस एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, हवाला कारोबारी बंधु अनिल, सुनील दम्मानी समेत सतीश चंद्राकर को ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने सभी को 15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है।

महादेव बुक के आरोपी संचालक पर वारंट जारी

जानकारी मिली है कि ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक के आरोपी संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। दोनों आरोपी इस वक्त विदेश में हैं। वारंट जारी होने के साथ ही ED उन्हें भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी है। ED ने इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए विदेश और गृह मंत्रालय समेत झारखंड,तेलंगाना, कर्नाटका, आंध्रप्रदेश, एमपी और महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यो को भेजी जानकारी है।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular