Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedभारतीय किसान संघ ने अपने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के...
HomeUncategorizedभारतीय किसान संघ ने अपने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के...

भारतीय किसान संघ ने अपने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़: भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया गया। जहां पुलिस की टीम ने कलेक्ट्रेट जाने से उन्हें रोक दिया गया। वहीं किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ खूब जमकर नारेबाजी की।

वहीं आपको बता दे कि किसान संघ ने अपने 13 सूत्रीय मांगों में प्रमुख मांगे शक्कर कारख़ाना में गन्ना बेचने वाले बोनस की राशि की कटौती समाप्त करने व धान के अलावा सोयाबीन में किसान न्याय योजना के तहत राशि प्रदान किया जाए व सुतियापाठ में नहर नाली का निस्तारिकरण किया जाए। जिससे किसानों को पानी की सुविधा प्राप्त हो सके सहित प्रमुख मांगो को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया।

मांगो को जल्द से जल्द पूरी करने की अपील की

जहां पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यव्यस्था के इंतज़ामात भी किये गए थे वही किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारी 13 सूत्रीय मांगे है जिसे आज तक पूरा नही किया गया जिसे लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौप कर मांगो को जल्द से जल्द पूरी करने अपील की गई है। वहीं मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने का  प्रशासन को चेतावनी दी है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular