Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Mothers day: बच्चों की तरह मां संग बर्फ से खेलते दिखे 66...
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Mothers day: बच्चों की तरह मां संग बर्फ से खेलते दिखे 66...

Mothers day: बच्चों की तरह मां संग बर्फ से खेलते दिखे 66 साल के सनी देओल

India News CG ( इंडिया न्यूज), Mothers day: 12 मई 2024 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस दौरान लोग सोशल मीडिया पर अपनी मां को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं। जो लोग अपनी मां के साथ हैं वे अच्छा समय बिता रहे हैं। ऐसा ही कुछ सनी देओल के साथ भी देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के साथ हैं और इस खास मौके का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। ऐसा लग रहा है जैसे वे किसी पहाड़ी इलाके में घूमने निकले हों। उन्होंने स्थान का उल्लेख नहीं किया है। ऐसे में ये भी संभव है कि ये कोई थ्रोबैक वीडियो हो। जो भी हो, मदर्स डे पर यह वीडियो शेयर कर सनी देओल ने अपने फैन्स का दिन बना दिया है।

वीडियो में क्या है?

मदर्स डे पर सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह किसी बर्फीली लोकेशन पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने सर्दी के कपड़े भी कैरी किए हुए हैं। इसके अलावा एक्टर की मां प्रकाश कौर भी नजर आ रही हैं। दोनों बच्चों की तरह बर्फ से खेलते और क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा- ‘आई लव यू मां।’

सनी के इस क्यूट वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। वीडियो को शेयर किए अभी 20 मिनट ही हुए हैं और इस वीडियो को 20 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा फैन्स भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- लव यू मां। एक अन्य शख्स ने लिखा- वाह, अब क्या लिखूं, वीडियो देखने के बाद मेरे पास शब्द कम पड़ गए। एक अन्य शख्स ने लिखा- भगवान से मेरी बस यही प्रार्थना है कि कभी कोई अपनी मां से अलग न हो। इसके अलावा वीडियो पर फैन्स मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular