Monday, May 20, 2024
Homeटॉप न्यूज़Saree Cancer: साड़ी कैंसर का महिलाएं हो रहीं शिकार, इस तरह करें...
Homeटॉप न्यूज़Saree Cancer: साड़ी कैंसर का महिलाएं हो रहीं शिकार, इस तरह करें...

Saree Cancer: साड़ी कैंसर का महिलाएं हो रहीं शिकार, इस तरह करें बचाव

India News CG (इंडिया न्यूज), Saree Cancer: साड़ी भारतीय महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा है। कोई भी त्योहार हो या फंक्शन, साड़ी लुक में चार चांद लगा देती है। लड़कियों में भी साड़ी का जबरदस्त क्रेज है। इसी बीच एक खबर आपके साड़ी प्रेम को फीका कर सकती है। रोजमर्रा की जिंदगी में साड़ी पहनने से लाइलाज कैंसर भी हो सकता है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि शान से पहनी जाने वाली ये साड़ी इतनी जानलेवा हो सकती है।

भारत में बढ़ रहा साड़ी कैंसर

भारत में साड़ी कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। अगर आप सही तरीके से साड़ी नहीं पहनती हैं तो आप सीधे तौर पर कैंसर का शिकार हो सकती हैं। साड़ी कैंसर ज्यादातर भारतीय महिलाओं में तेजी से फैल रहा है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में महिलाएं साड़ी पहनती हैं। कई महिलाएं अपने दैनिक जीवन में नियमित ड्रेस कोड के रूप में साड़ी पहनती हैं। साड़ी पहनने से पहले महिलाएं पेटीकोट भी पहनती हैं। साड़ी को आधार प्रदान करने के लिए पेटीकोट को कमर पर कसकर बांधा जाता है।

हॉस्पिटल रिसर्च से आए चौंकाने वाले नतीजे

साड़ी कैंसर पर दिल्ली के CRSI अस्पताल के कैंसर सर्जन डॉ. विवेक गुप्ता का कहना है कि अगर कोई महिला एक ही कपड़ा कई दिनों तक पहनती है तो वह कपड़ा उसकी कमर में सिकुड़ जाता है। इसके बाद कमर पर काले धब्बे और निशान दिखने लगते हैं। इसके साथ ही शरीर पर ये दाग, कपड़े छिलने लगते हैं और बार-बार साड़ी पहनने पर ये निशान दिखने लगते हैं और इससे कैंसर तक हो सकता है। लेकिन डॉक्टर के मुताबिक अगर आप इसका ध्यान रखेंगे तो आपको इससे छुटकारा मिल जाएगा और आप कभी इसके शिकार नहीं होंगे। साड़ी पहनने से उन जगहों पर कैंसर होने का खतरा अधिक होता है जहां अत्यधिक गर्मी और नमी होती है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular