Monday, May 20, 2024
Homeटॉप न्यूज़CM साय बोले- 'भ्रष्टाचारी पूर्व सीएम हो या कोई और जाना पड़ेगा...
Homeटॉप न्यूज़CM साय बोले- 'भ्रष्टाचारी पूर्व सीएम हो या कोई और जाना पड़ेगा...

CM साय बोले- ‘भ्रष्टाचारी पूर्व सीएम हो या कोई और जाना पड़ेगा जेल’

India News CG (इंडिया न्यूज़),Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक कहा है कि उनकी सरकार में नक्सलियों और भ्रष्टाचारियों का स्वागत नहीं है। भ्रष्ट पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे जेल जाना ही पड़ेगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

उन्होंने आगे कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने लोकलुभावन जन घोषणापत्र जारी किया था। जिसमें 36 वादे थे, उन्हें सरकार चलाने का पूरा समय मिला लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर सके। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने पांच साल में छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। कोयला, रेत, शराब, डीएमएफ राशि आदि में घोटाला कर इसने जनता का विश्वास खो दिया है। शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम किया, जिसके कारण हमें अच्छी सफलता मिली।

डबल इंजन की सरकार कर रही नक्सलियों का सफाया

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान पर सीएम साय ने कहा कि इसका श्रेय डबल इंजन सरकार को जाता है। जिसके तहत हम मजबूती से लड़ने में सक्षम हैं और केंद्र से भी भरपूर सहयोग मिला है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है। राज्य की जनता ने देखा है कि पिछले चार महीनों में लगातार नक्सली मारे जा रहे हैं और आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं और हमारे जवानों को बड़ी सफलता मिल रही है।

Also Read :

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular