होम / CG Lok Sabha Election 2024 Live: छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर वोटिंग आज, जानें पल-पल की अपडेट

CG Lok Sabha Election 2024 Live: छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर वोटिंग आज, जानें पल-पल की अपडेट

• LAST UPDATED : April 26, 2024

India News CG (इंडिया न्यूज), CG Lok Sabha Election 2024 Live: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 3 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में कुल 47 उम्मीदवार मैदान में हैं। राजनादगांव में 2330, कांकेर में 2090 और महासमुंद में 2147 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

26-04-2024, 5:00 PM

छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक 72.13% मतदान, कांकेर में सबसे ज़्यादा मतदान


26-04-2024, 3:30 PM
दोपहर 3 बजे तक 63.92% मतदान
कांकेर : 67.50 %
महासमुंद : 63.30 %
राजनांदगांव : 61.34%


26-04-2024,1:47 PM

दोपहर 1 बजे तक हुआ 53.09% मतदान
कांकेर – 60.15 %
राजनांदगांव- 47.82%
महासमुंद- 52.06 %


26-04-2024,12:30 PM

कवर्धा के कुकदूर में बैगा बाहुल्य चिंयाडाड़ मतदान केंद्र से 100 मीटर दूर हाईटेंशन तार की चपेट में कांग्रेसियों का लगाया पंडाल आ गया। इस हादसे में एक कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल है। मौके पर उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया है।


26-04-2024,11:30 AM

सुबह 11 बजे तक तीनों सीटों पर 35.47 % मतदान
कांकेर – 39.37 %
राजनांदगांव- 32. 99
महासमुंद- 34.43 %


26-04-2024, 10:30 AM

राजनांदगांव से लोकसभा में बीजेपी उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद संतोष पांडेय अपने परिवार के साथ मतदाान केंद्र पहुँचे


26-04-2024, 09:58 AM

सुबह के 9 बजे तक तीनों सीटों पर 15 .42 फ़ीसदी मतदान किया गया
कांकेर – 17.52%
राजनांदगांव- 14.59%
महासमुंद- 14.33


26-04-2024, 09:36 AM

EVM मशीन में तकनिकी खराबी
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में शुरुआत में बूथ क्रमांक 109, 110 और 61 में EVM में तकनिकी खराबी आई थी। जिस कारण आधे घंटे तक वोटिंग नहीं हुई थी।
बाद में 109, 110 सहित 6 पोलिंग बूथों की EVM बदल दी गई थी। फिलहाल बूथ क्रमांक 61 में मतदान रुका हुआ है और मशीन बदलने की प्रक्रिया जारी है।


26-04-2024, 09:30 AM
आज मतदान के दौरान कांग्रेस के दो प्रत्याशी स्वयं के लिए वोट नहीं कर पाएंगे। यह प्रत्याशी राजनांदगांव से भूपेश बघेल और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू हैं। साहू दुर्ग और बघेल पाटन ग्रामीण के मतदाता हैं। जांजगीर से कांग्रेस के शिव डहरिया और कोरबा में बीजेपी की सरोज पांडेय भी वोट नहीं दाल पाएंगे। बिलासपुर में देवेंद्र यादव भी अपना वोट नहीं डाल पाएंगे।


26-04-2024, 09:00 AM
कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी अपना वोट डाला


26-04-2024, 08:20 AM

कांकेर से बीजेपी प्रत्याशी भोजराज वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। उनके साथ उनका परिवार भी मतदान केंद्र पर पहुंचा। जहां अंतागढ़ के ग्राम हिमोदा के मतदान केंद्र पर बीजेपी प्रत्याशी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।


26-04-2024, 07:40 AM

CG Lok Sabha Election 2024 Live: लोगों मेें भारी उत्साह 

लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं का मतदान केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बालोद जिले के 814 मतदान केंद्रों पर 6 लाख 89 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


26-04-2024, 07:30 AM

CG Lok Sabha Election 2024 Live: इस सीट पर 7 से 3 होगा मतदान

दूसरे चरण के तहत राजनादगांव लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। राजनादगांव सीट से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। राजनांदगांव सीट में 2330 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से नक्सल प्रभावित इलाकों में संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 339 है। राजनांदगांव लोकसभा सीट के मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा। नक्सल प्रभावित जिला होने के कारण यहां सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग कराने का फैसला लिया गया है। राजनांदगांव लोकसभा सीट के अन्य 7 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।


26-04-2024, 07:15 AM

छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। कांकेर में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग चलेगी। इस सीट से 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चप्प चप्पे पर सुरक्षा जनाव तैनात है।

ये भी पढे़ं :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox