होम / MI v/s RR: राजस्थान और मुंबई के बीच आज होगा ऐतिहासिक मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग-11

MI v/s RR: राजस्थान और मुंबई के बीच आज होगा ऐतिहासिक मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग-11

• LAST UPDATED : April 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MI v/s RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें सीजन का 42वां और ऐतिहासिक मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के 1000वें मुकाबले में यह खास बात है कि आईपीएल की पहली चैंपियन टीम और सबसे ज्यादा बार विजेता बनने वाली टीम आमने-सामने होंगे। साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम चैंपियन बनी थी। वहीं अबतक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीता है।

टीम के प्रदर्शन

दोनों टीम के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने आठ में से पांच मैच जीत कर 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी है। वहीं मुंबई की टीम को सात में से केवल तीन मैचों में ही जीत हाथ लगी है। इसी के साथ छह अंक के साथ मुंबई की टीम नौवें पायदान पर है।

कप्तान का जन्मदिन

आज मुबंई इंडियस के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन है। साथ ही साथ आज 1000वां मैच भी है। रोहित शर्मा को मुंबई के लिए कप्तानी करते हुए पूरे 10 साल हो गए हैं। ऐसे में मुंबई के फैन्स के साथ मुंबई की पूरी टीम आज के मैच में जीत हासिल करना चाहेगी। हालांकि पिछले दोनों मुकाबलों में मुंबई को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, तिलक वर्मा, निहाल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जोफ्रा आर्चर।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox