Monday, May 20, 2024
Homeरायगढ़साली ने शादी से मना किया तो उतारा मौत के घाट, आरोपी...
Homeरायगढ़साली ने शादी से मना किया तो उतारा मौत के घाट, आरोपी...

साली ने शादी से मना किया तो उतारा मौत के घाट, आरोपी ने खुले आम कबूला गुनह

इंडिया न्यूज़, Raigarh News :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला की गला घोट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल युवक अपनी बड़ी साली  के साथ शादी करना चाहता था। महिला ने युवक को शादी के लिए मना कर दिया। शादी के लिए मना करने पर नाराज युवक ने अपनी साली का गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया।  आरोपी युवक हत्या करने के बाद बाहर सबको चिल्ला कर बताने लगा मैंने अपनी साली को मार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार,मामला कोला बहाल क्षेत्र का है। आरोपी अभिषेक चौहान की पहले से शादी हो रखी है। आरोपी के दो बच्चे भी है। शादी शुदा होने के वाबजूद भी आरोपी 3 महीने पहले जांजगीर में रहने वाली उसकी बड़ी साली  को अपने घर पत्नी बनाके ले आया। उसकी पहली पत्नी ये सब देख कर घर छोड़ कर भाग गई। अभिषेक और उसकी साली की कुछ दिनों में ही नोकझोंक होने लगी।सोनी सिदार उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। उसने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। जिससे नराज युवक ने अपनी बड़ी साली क गला दबा कर हत्या कर दी।

पुलिस को इस मामले किस सूचना मिली मौके पर ही पुलिस की टीम गांव में पहुंची। पास के लोगो ने बताया कि अभिषेक पुरे गांव में चीला चीला कर कह रहा था मैने अपनी साली को मार दिया। पुलिस को देख कर आरोपी अभिषेक मौके से भाग गया।

आरोपी की पत्नी ने बताया कि कुछ दिनों से अभिषेक मेरी बहन के घर गया हुआ था। और उसे शादी करके घर लाने की बात भी कर रहा था। शनिवार की सवेरे अभिषेक मेरी बड़ी में को पत्नी बना के घर ले आया। इस बात से नराज होकर मैने घर छोड़ दिया था। पास ही के गांव में रहती थी। बहन भी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। उनके बीच झगड़ा हुआ और अभिषेक ने उसका गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अभिषेक चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :  BSP के माइंस के ठेका मजदूर हड़ताल से उठे, माइंस प्रबंधन हरकत में आया होंगी मांगे पूरी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube.

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular