Monday, May 20, 2024
Homeरायगढ़20 महिलाओं के नाम पर बैंक से लिया ऋण, आरोपी गिरफ्तार
Homeरायगढ़20 महिलाओं के नाम पर बैंक से लिया ऋण, आरोपी गिरफ्तार

20 महिलाओं के नाम पर बैंक से लिया ऋण, आरोपी गिरफ्तार

इंडिया न्यूज़, Raigarh News: रायगढ़ में एक महिला ने 20 महिलाओं के नाम पर बैंक से लिया लोन। इस लोन से करीब 5 लाख की ठगी हुई है। महिला ने स्वसहायता समूह की महिलाओं के नाम पर लोन लेकर ठगी की है। जिसके चलते पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पुसौर थाना इलाके की है। महिला का नाम पालवती चौहान बताया जा रहा है। हालांकि एक आरोपी अभी भी पकड़ में नहीं आया। बैंक के कर्मचारियों पर भी शक किया जा रहा है।

आरोपी ने 2018 में लोन के लिए भरवाए फार्म

(Bank Loan) एसपी लखन पटले ने कहा कि आरोपी महिला ने करीब 4 साल पहले स्वसहायता समूह के लोन के लिए महिलाओं से फार्म भरवाए थे। जिसके उपरांत महिला ने HDFC Bank से लोन ले लिया। ग्रामीण महिलाओं ने यह लोन करीब 20 हज़ार रूपया लेने के लिए भरा था। लेकिन आरोपी महिला ने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों ने अपने लिए किया पैसो का प्रयोग

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने HDFC Bank से लोन ले लिया। जिसके उपरांत इस लोन का प्रयोग उन्होंने अपने निजी प्रयोग के लिए किया जबकि जिन महिलाओं के नाम पर लोन लिया था। उनको इस बात के बारे में जानकारी नहीं होने दी की उनके नाम पर लोन लिया है। जो HDFC Bank में नियम के बिना ही लोन दें दिया गया है। जैसे ही बैंक ने महिलाओं को लोन चुकाने के लिए नोटिस भेजा तब उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस में यह सुचना मिलने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दूसरे आरोपी की तराश में है। बैंक अगर किसी को कोई लोन देता है तो उसकी पूरी जानकरी ली जाती है। लेकिन इस प्रकार से लोन देने की बात से बैंक कर्मियों की भी जांच हो सकती है। लोन लेने वाले के साइन भी जरूरी होते है। बता दें की जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है पहले भी इस प्रकार के कई मामले सामने आए है।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular