Monday, May 20, 2024
HomeNationalRamadan 2024: जानें कब से शुरू होगा रमजान, कितने घंटे का होता...
HomeNationalRamadan 2024: जानें कब से शुरू होगा रमजान, कितने घंटे का होता...

Ramadan 2024: जानें कब से शुरू होगा रमजान, कितने घंटे का होता है रोजा, इफ्तार का क्या है समय

India News ( इंडिया न्यूज ) Ramadan 2024: इस्लाम कैलेंडर के अनुसार 12 महीने में नौवें महीनें को काफी खास माना जाता है। क्योंकि इस माह से रमजान की शुरूआत होती है। बता दें कि रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय पूरे महीने सुरज निकलने से पहले शाम तक उपवास रखते हैं। जिसे रोजा कहा जाता है। इस्लाम धर्म में रोजा 5 फर्ज में से एक है। इसलिए पूरे मुसलमान रोजा रखते हैं।

कब से शुरू होगा रमजान (Ramadan 2024)

बता दें कि शाबान महीने के अंतिम दिन चांद का दीदार होने के बाद ही रमजान की शुरूआत होती है। हालांकि इस साल संभावना जताई जा रही है कि पहला रोजा 11 मार्च को रखा जा सकता है। वहीं अगर 11 मार्च को चांद नजर आएगा तो 12 से रमजान की शुरूआत हो सकती है। वहीं साल की पहली सहरी सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर की जाएगी। अफ्तार शाम 6 बजकर 23 मिनट पर खोला जाएगा। वक्त की बात करें तो पहला रोजा 13 घंटे 19 मिनट का होगा। वहीं अंतिम रोजा 14 घंटे 14 मिनट का होगा।

क्या है रमजान का महत्व

बता दें कि रमजान महीने के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं। इस माह में वो अपने रब की इबादत में ज्यादा से जायादा वक्त बिताते हैं। साथ ही इस्लाम की पाक किताब की तिलावत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। बता दें कि रोजा मुसलमान के पांच फर्ज में से एक है। जिसमें सबसे पहला फर्ज है ईमान, फिर नमाज, फिर रोजा, फिर जकात और आखिर में हज है।

Also Read: BEST places of Chhattisgarh: घूमने का बना रहे प्लान, छत्तीसगढ़ की ये जगह है…

Also Read: Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सलियों ने भाजपा नेता को मारी गोली, 6 दिन में दूसरी…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular