Monday, May 20, 2024
Homeकाम की बातEye Twitching: आंख का फड़कना महिलाओं और पुरुषों के लिए इस बात...
Homeकाम की बातEye Twitching: आंख का फड़कना महिलाओं और पुरुषों के लिए इस बात...

Eye Twitching: आंख का फड़कना महिलाओं और पुरुषों के लिए इस बात का है संकेत

India News Chhattisgarh (इंडिया न्यूज), Eye Twitching: आँख फड़कना बहुत ही आम बात है। आपने अक्सर लोगों को आंख फड़कने की शिकायत करते हुए सुना होगा। कुछ मिनटों के लिए लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन यह समस्या अपने आप ही ठीक हो जाती है। हिंदू धर्म में आंख फड़कने को शुभ या अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।

महिलाओं में आँख फड़कना

आँख फड़कना एक आम बात है। लेकिन हिंदू धर्म में आंख फड़कने को महिलाओं में अलग और पुरुषों में अलग तरह से देखा जाता है। महिलाओं के लिए बायीं आंख का फड़कना एक शुभ शगुन के रूप में देखा जाता है।

अगर किसी महिला की बायीं आंख फड़कती है तो इसका मतलब है कि उसके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। लेकिन महिलाओं में बायीं आंख का फड़कना शुभ नहीं होता है। इसका मतलब है कि आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है या कोई दुर्घटना होने वाली है।

पुरुषों में आंख पड़कना 

पुरुषों की बात करें तो दाहिनी आंख का फड़कना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि अगर आपकी दाहिनी आंख फड़क रही है तो आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। वहीं पुरुषों में बायीं आंख का फड़कना शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके साथ कोई अनहोनी होने वाली है।

वैज्ञानिक कारण

ऐसा माना जाता है कि जब आप अपनी आंखों पर बहुत अधिक तनाव डालते हैं या आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलती है या आपके दिमाग में तनाव रहता है या आप स्क्रीन पर बहुत अधिक समय बिताते हैं, तो आपकी आंखें फड़कती हैं। इससे आपकी मांसपेशियों में परेशानी होती है, यही आपकी आंख फड़कने का कारण बनता है और आपको आंखों में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Read more:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular