Monday, May 20, 2024
HomeJOB/Tech/EducationCG Board Result: बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की बड़ी अपडेट, इस दिन जारी...
HomeJOB/Tech/EducationCG Board Result: बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की बड़ी अपडेट, इस दिन जारी...

CG Board Result: बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की बड़ी अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

रिजल्ट की घोषणा के बाद लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। साथ ही, मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकेगी। इस तरह लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

India News CG (इंडिया न्यूज), CG Board Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड के अनुसार, मई के दूसरे सप्ताह यानी 7 से 15 मई के बीच 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार दोनों परीक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे।

चुनाव का असर परीक्षा पर
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं क्रमश: 2 मार्च से 21 मार्च और 1 मार्च से 23 मार्च के बीच आयोजित की थीं। लोकसभा चुनावों की वजह से परीक्षाएं जल्द ही समाप्त हो गईं। अब परिणामों की घोषणा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे साथ घोषित 
छत्तीसगढ़ बोर्ड की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि लाखों छात्र-छात्राओं के अंकों को गुप्त शाखा में कंप्यूटर पर फीड किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होते ही मई के दूसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे एक साथ घोषित कर दिए जाएंगे।

ऐसे करें रिजल्ट चेक (CG Board Result)
छात्र सीजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे। रिजल्ट की घोषणा के बाद लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। साथ ही, मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकेगी। इस तरह लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

Also Read : 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular