Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsAttack On Naxals: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 10 नक्सली ढेर
HomeBreaking NewsAttack On Naxals: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 10 नक्सली ढेर

Attack On Naxals: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 10 नक्सली ढेर

Attack On Naxals: अबूझमाड़ के टेकामेटा जंगल में नक्सलियों का हेडक्वार्टर था, जहां 80-100 नक्सली मौजूद थे

India News CG (इंडिया न्यूज), Attack On Naxals: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मंगलवार को हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया, जिनमें दो दर्जनों लाख के इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

नकसलियों के हेडक्वार्टर में आक्रमण
अबूझमाड़ के टेकामेटा जंगल में नक्सलियों का हेडक्वार्टर था, जहां 80-100 नक्सली मौजूद थे। इनमें DVCM, DKSZC और CCM जैसे खतरनाक नक्सली गुट के कैडर भी शामिल थे। इस मुखबिर की जानकारी पर STF और DRG की करीब 600 जवानों की टुकड़ी ने सोमवार रात इस इलाके को घेर लिया।

सुबह सवेरे बोला धावा ( Attack On Naxals)
मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे जवानों ने नक्सली कैंप पर धावा बोल दिया। नक्सलियों को अंदाजा भी नहीं था कि फोर्स यहां तक पहुंच सकती है। इसलिए वे बेफिक्र थे। जवानों ने घेराबंदी के बाद गोलीबारी शुरू कर दी। नक्सली भी जवाब देने लगे। इस दौरान 10 नक्सली मारे गए, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

इनामी नक्सली भी ढेर
मारे गए नक्सलियों में गढ़चिरौली के दो खतरनाक नक्सली भी शामिल हैं – जोगन्ना और विनय उर्फ अशोक। इन दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था। इस एनकाउंटर में करीब 6-7 घंटे तक गोलीबारी चली। मौके से AK-47, इनसास राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं। नक्सलियों का यह हेडक्वार्टर पूरी तरह तबाह हो गया है।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular