Monday, May 20, 2024
HomeHealthHealth: किशमिश सेहत का खजाना है! इस तरह खाएंगे तो मिलेंगे कई फायदे​
HomeHealthHealth: किशमिश सेहत का खजाना है! इस तरह खाएंगे तो मिलेंगे कई फायदे​

Health: किशमिश सेहत का खजाना है! इस तरह खाएंगे तो मिलेंगे कई फायदे​

India News CG (इंडिया न्यूज), Health: आजकल के खान-पान के कारण लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में वे दवाइयों का सेवन करते हैं। आवश्यकता से अधिक दवाइयों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है। इससे बचने के लिए सूखे मेवों का सेवन करना चाहिए। सूखे मेवों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इन्हीं में से एक है किशमिश। किशमिश में फाइबर, कैल्शियम, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जो हमारे पाचन को मजबूत बनाता है। किशमिश पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

मोटापे से राहत मिलेगी

अक्सर लोग मोटापे से परेशान रहते हैं और कई कोशिशों के बाद भी वजन कम करने में असफल हो जाते हैं। अब आप किशमिश का सेवन करके अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके अलावा किशमिश में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो दिल की बीमारियों से बचाता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। किशमिश में खनिज और प्रोटीन होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और त्वचा के रूखेपन, दाग-धब्बों और खुजली से राहत दिलाते हैं।

रक्तचाप को नियंत्रित करता है

किशमिश को आयरन का स्रोत माना जाता है, जो एनीमिया की पूर्ति करता है और खून को भी साफ करता है। किशमिश में आहारीय फाइबर मौजूद होने के कारण यह रक्तचाप को भी नियंत्रित रखता है। जिसके कारण यह ब्लड प्रेशर को हाई नहीं होने देता और हाइपरटेंशन के खतरे को कम करता है। किशमिश में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है।

खाने का तरीका

जानकारी के अभाव में लोग इसे वैसे भी खाते हैं। इसे खाने का सही तरीका यह है कि इसे रात को सोने से पहले पानी में भिगो दें। फिर इसे सुबह खाली पेट खाएं। ऐसा करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस तरह इसका सेवन करने से यह कोलेस्ट्रॉल, वजन कम करता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और लिवर और पाचन के लिए फायदेमंद होता है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular