Monday, May 20, 2024
HomeHealthEye Infection: आंखों में इंफेक्शन या जलन से हैं परेशान तो न...
HomeHealthEye Infection: आंखों में इंफेक्शन या जलन से हैं परेशान तो न...

Eye Infection: आंखों में इंफेक्शन या जलन से हैं परेशान तो न करें ये गलतियां, ऐसे रखें अपना ख्याल

India News(इंडिया न्यूज) CG, Eye Infection: मौसम बदलने पर अक्सर आंखों में दर्द या जलन की समस्या हो जाती है। शरुआत में इसकी शुरुआत सामान्य खुजली और जलन से होती है लेकिन बाद में यह दोनों आंखों तक फैल जाती है। जिससे कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। यह इनफैक्शन बैक्टीरिया या किसी विशेष प्रकार के इंफेक्शन के वजह से होता है। ऐसा किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। अगर आपकी आंखों में ऐसी समस्या हो रही है तो आप भी बिना समय को बर्बाद किए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

जब भी आंखों में इंफेक्शन हो तो बाहर निकलने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आंखों की खुजली बढ़ सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के बिना आंखों में कोई भी दवा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अपनी आंखों को साफ रखने के लिए गुनगुने पानी का यूज करें। साथ ही आंखों पर जमी गंदगी को भी हल्के हाथों से साफ करें। आंखों में इंफेक्शन होने पर आंखें लाल हो जाती हैं। जिसके कारण खुजली और कई अन्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

इन बातों का रखें खास ख्याल 

  • अगर आपकी आंखों में इंफेक्शन हो जाए तो पब्लिक प्लेस पर जानें से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी है तो चश्मा लगाकर ही जाएं।
  • बाहरी लोगों से हाथ मिलाने या उनको टच करने से बचें। बच्चों को ऐसा करने से रोके।
  • थोड़े -थोड़े टाइम गैप में सैनिटाइजर का यूज करते रहे और हर एक घंटे में हाथों को साबून से धोए।
  • आंखों की देखभाल करने के लिए हर घंटे  से साफ पानी से आंख धोंए और फिर आई वाइप्स का यूज करें।
  • आंखों से गंदगी निकालने के लिए आई ड्रॉप का यूज भी करना चाहिए।
  • तौलिया, तकिया, कपड़े, चादर, चश्मे और आई मेकअप कभी भी दूसरे के साथ शेयर न करें।
  • आंखों को बार-बार मलने या खुजली करने से बचें। जब भी आपकी आंखों में खुजली शुरू हो तो ठंडे पानी से आंखों पर छींटे मारे।

ये भी पढ़ें : 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular