Monday, May 20, 2024
HomeHealthDiabetes Diet: डायबिटीज के मरीज को एक दिन में कितनी बार...
HomeHealthDiabetes Diet: डायबिटीज के मरीज को एक दिन में कितनी बार...

Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज को एक दिन में कितनी बार खाना चाहिए? ये है एक्सपर्ट्स की राय

India News CG (इंडिया न्यूज़), Diabetes Diet : हर व्यक्ति के लिए पूरे दिन ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए खून में शुगर लेवल को नियंत्रित या यूं कहें कि संतुलित रहना चाहिए। डायबिटीज से बचने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जीवनशैली और खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर किसी को डायबिटीज है तो उसके खून में शुगर का स्तर स्थिर नहीं रहता है।

ऐसे में खान-पान को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। एक बात का ध्यान रखें कि अगर खून में शुगर लेवल संतुलित नहीं रहेगा तो हृदय रोग, हाई बीपी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए विशेष आहार का ध्यान रखना चाहिए।

आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज के मरीज को दिन में कितनी बार खाना चाहिए?

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। ताकि ब्लड शुगर लेवल अचानक से हाई न हो जाए। जो लोग रक्त में शर्करा को संतुलित करने के लिए इंसुलिन या दवाओं का उपयोग करते हैं उन्हें अपने आहार के बारे में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

मधुमेह के रोगियों को प्रतिदिन एक जैसा भोजन करना चाहिए। स्वस्थ रहना जरूरी है। खूब सारी सब्जियाँ, फल और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद खाने चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को अंडा, मछली और मांस खाना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वे क्या खा रहे हैं। उनके आहार से प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, अतिरिक्त नमक को हटा देना चाहिए। मधुमेह के रोगियों को मीठी चीजें, कैंडी, जेली, कुकीज़ और सोडा वॉटर पीने से बचना चाहिए।

अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो मछली और अंडे खाएं…रेड मीट खाने से बचें। क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में वसा जमा होती है। जमे हुए फल खाने से बचें और अपने आहार में अधिक फल और सब्जियां खाएं।

Also Read:  PM Modi: जिस फ़ाउंटेन में PM मोदी ने उछाला था सिक्का उसमें से निकले 12 करोड़ से अधिक रुपये, जानें पूरा मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular