Monday, May 20, 2024
Homeदुर्गदुर्ग में युवक की हत्या सामने खड़ी रही 112 कॉल की टीम,...
Homeदुर्गदुर्ग में युवक की हत्या सामने खड़ी रही 112 कॉल की टीम,...

दुर्ग में युवक की हत्या सामने खड़ी रही 112 कॉल की टीम, आरोपी गिरफ्तार

इंडिया न्यूज़, Durg News: प्रदेश के दुर्ग जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस हत्या के दौरान पुलिस की टीम 112 कॉल करीब 100 मीटर दूर ही खड़ी थी। जिसके चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसके उपरांत मौके पर ही जिले की पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि मौके पर ही आरोपी को गितफ़्तार कर लिया गया है।

गंजपारा में बैठे तीन साथियों पर हुआ हमला

जिले के TI एसएन सिंह ने कहा कि विनोद नायक, शंकर पारा और साथी यशवंत देशमुख के साथ कल शाम को घर से निकला था। जिसके उपरांत तीनों साथी गंजपारा में एक स्थान पर जाकर बैठ गए। इसी के चलते देवेंद्र ठाकुर अपने साथी रमेश कुमार वर्मा, दीपेश यादव, गणेश साहू के साथ इकठे होकर विनोद नायक के पास पहुंचे। उनके पास पहुंचते ही उन लोगों ने डंडे और लाठियां चलनी शुरू कर दी।

इसी के चलते भानू और यशवंत ने उन्हें बचाने का कार्य किया। लेकिन उन्हें भी बीच में ही पीट दिया गया। जिसके चलते दोनों को चोटें लगी। विनोद के सिर में चोटलगी जिसके कारण सिर से काफी खून बहने लगा जिसके उपरांत उन्हें अस्पताल लेजाया गया। अस्पताल में लेजाने के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि विनोद नायक वार्ड-47 रायपुर नाका दुर्गा मंदिर का रहने वाला है जबकि देवेंद्र ठाकुर उसे मरने वाले वार्ड 38 का रहने वाला है।

आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मरने वाला विनोद टाइल मिस्त्री था। उसके चार भाई भी थे। जैसे ही घर में उसके मरने की खबर पहुंची तो घर में शोक का माहौल बन गया। जिसके उपरांत परिजनों ने कोतवाली थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा न्याय की मांग की इसी के चलते जिले के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। इसके उपरांत पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों लोगों में कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। यह दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने अपना शक्तिप्रदर्शन के लिए ही गंजपारा गए थे।

यह भी पढ़ें : भिलाई में आज डेडलिफ्ट टूर्नामेंट 10 बजे से शुरू, RAW के निर्देश से हो रहा आयोजन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular