Monday, May 20, 2024
Homeदुर्गप्रॉपर्टी डीलर के घर से 3 सोने की अंगूठी समेत 2 सोने...
Homeदुर्गप्रॉपर्टी डीलर के घर से 3 सोने की अंगूठी समेत 2 सोने...

प्रॉपर्टी डीलर के घर से 3 सोने की अंगूठी समेत 2 सोने के सिक्के चोरी

इंडिया न्यूज़, Durg News: दुर्ग में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से लाखों की चोरी हो गई है। इस चोरी में  गहने समेत नगदी की भी चोरी हुई है। प्रॉपर्टी डीलर अपनी बहन के ससुराल में बहन को छोड़ने के लिए गया था। लेकिन वापस आने पर देखा की घर का दरवाजा टूटा हुआ है और घर से चोरी हुई है। जिसके उपरांत प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। यह घटना पुलगांव थाना इलाके की है।

बहन को ससुराल छोड़ने गया डीलर

प्रॉपर्टी डीलर दुर्ग के कदम कैपिटल टाउन का रहने वाला है। इसका नाम अनुराग करतारी उम्र 31 साल है। अंजोरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाते समय अनुराग ने कहा कि वह 12 अगस्त की रात को ताला लगाकर घर से बाहर अपनी बहन को उसके ससुराल में छोड़ने के लिए गया था। जिसके चलते वह दुर्ग से दल्लीराजहरा गया था। अगले दिन शाम के समय वह दल्लीराजहरा से वापिस अपने घर दुर्ग में पंहुचा। घर आते ही उन्होंने देखा की घर का ताला टूटा हुआ है। जिसे देखकर उनके चहरे के रंग उड़ गए।

5 लाख के गहने चोरी

अनुराग ने रिपोर्ट में बताया कि घर के अंदर जाकर देखा तो घर के सारे सामान की हालत बिगड़ी हुई थी। सारे कपडे इधर-उधर बिखरे पड़े थे। अलमीरा का लॉक भी टुटा हुआ था। पास जाकर देखा तो अलमारी से सारे सोने के गहने करीब 5 लाख के और नगदी गायब थी। जिसके चलते इस मामले की रिपोर्ट पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई। हालांकि कल इस मामले को दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस ने धारा 457, 323 के मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

3 सोने की अंगूठी चोरी

पुलिस ने बताया कि डीलर के अनुसार उसके घर से 3 सोने की अंगूठी समेत 2 सोने के सिक्के चोरी हो गए। इसके अलावा सोने के लॉकेट, सोने की पुखराज जड़ित अंगूठी, सोने के झुमके के साथ ही अन्य आभूषण भी चोरी हो गए। हालांकि नगदी के बारे में नहीं बताया गया कि कितनी चोरी हुई है। पुलिस धारा 457, 323 के मामला दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में जहां नक्सली फहराते थे काला झंडा, वहां फहराया गया तिरंगा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular