Monday, May 20, 2024
Homeदुर्गदुर्ग में बनेगा 16 करोड़ की लागत से पिकनिक स्पॉट, जानें क्या...
Homeदुर्गदुर्ग में बनेगा 16 करोड़ की लागत से पिकनिक स्पॉट, जानें क्या...

दुर्ग में बनेगा 16 करोड़ की लागत से पिकनिक स्पॉट, जानें क्या खास

इंडिया न्यूज़, Durg News: प्रदेश की राजधानी रायपुर में जैसे तेलीबांधा तालाब बनाया गया है वैसे ही अब दुर्ग में भी तालाब बनाया जा रहा है। (Picnic spot built in Durg) यह तालाब पुरे प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस तालाब को बनाने में करीब 16 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस तालाब में बच्चों के लिए प्लेइंग जोन से लेकर टॉय ट्रैन तक की सुविधा भी उपलब्ध है। बता दें की राजधानी के पार्क के अनुकूल ही यहां चौपाटी भी लगाई गई है।

एनीमेशन वीडियो जारी

इस कुम्हारी के बड़ा तालाब का एक एनीमेशन वीडियो भी जिला प्रशासन की और से जारी किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि जो भी पयर्टक यहां घूमने के लिए आएगें उनके लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। बता दें कि इस पार्क में एक बड़ी पार्किंग भी बनाई गई है, ताकि भविष्य में कभी पार्किंग की समस्या से न जूझना पड़ जाए। इसके अलावा एंट्री गेट को भी फुल पोधो से सजाया जाएगा। (Pond Being Built In 19 Acres) यह तलाब 19 एकड़ जमीन में बनाया जा रहा है।

Picnic spot built in Durg

तालाब में एक म्यूजिक फाउंटेन भी लगेगा। जिसका नज़ारा खास होगा। यही फाउंटेन तालाब का मुख्या आकर्षक बिंदु होगा। घाटों में भी अच्छी लैंडस्केपिंग होगी। जानकारी के मुताबिक लाल रंग के ग्रेनाइट पथर घाट में लगाया जाएगा। यहां इस प्रकार के पौधों को लगाया जाएगा, जो हरियाली के साथ ही बेहद सुंदर दिखेगें। यहां आने वाले लोगों का मन मोह लेंगे। यह पौधे तालाब के पास ऑक्सीजन लेवल को भी अच्छा रखेगे। यहां की टॉय ट्रैन दिखने में बुलेट ट्रेन जैसी दिखेगी।

दिवाली तक तैयार होगा तालाब

(Picnic spot built in Durg) जानकारी के मुताबिक यह तालाब दिवाली तक तैयार हो जाएगा। CM भूपेश बघेल इस तालाब का उद्घाटन करेगें। इस तालाब का निर्माण कलेक्टर की निगरानी में हो रहा है। जिसके चलते किसी भी तरह की ढील न बरतने की बात कही गई है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने 8 सितंबर को इस तालाब का निरीक्षण किया। जिसके चलते उन्होंने गुणवत्ता के मानकों के अनुसार ही तालाब बनाने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें :  सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कलेक्टोरेट को घेरा

यह भी पढ़ें : CGPSC में होगी 40 सिविल जज की भर्ती, जानें पुलिस भर्ती के 975 पदों की प्रक्रिया, वैज्ञानिक पदों पर परीक्षा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular