Monday, May 20, 2024
Homeदुर्गमहादेव रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा एप : दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी...
Homeदुर्गमहादेव रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा एप : दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी...

महादेव रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा एप : दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,15 आरोपी गिरफ्तार

इंडिया न्यूज़,Durg : Mahadev Reddy Anna Online Satta App : 

महादेव और रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़े खुलासे हुए है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 21 करोड़ से अधिक अवैध लेन-देन का खुलासा हुआ है। महादेव, रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े बैंक खातों की 1 करोड़ से अधिक राशि जब्त की जा चुकी है। पुलिस के हाथ 1100 बैंक खाते लगे है, सभी खाता धारकों से पूछताछ की जाएगी।

एएसपी संजय ध्रुव ने दी जानकारी 

दुर्ग एएसपी संजय ध्रुव ने कहा कि 27 सितंबर 2022 और 2 अक्टूबर को पुलिस ने महादेव और रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा के मामले की जांच की गई। पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से ऑनलाइन सट्टा के ठिकानो का पता लगाया था।

कई महीनो से चल रही है जांच

जानकारी के अनुसार दुर्ग की एंटी क्राइम सायबर यूनिट ने इस मामले की कई महीने तक जानकारी इक्क्ठा की। इस ऑनलाइन सट्टा से जुड़े किए लोगो से पूछताछ की इनके एंकर ठिकानो पर छपेमारी की गई। इस मामले एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई करके पुलिस ने लगभग 21 करोड़ रुपए के ऑनलाइन सट्टे के रुपयों के लेन-देन, के लगभग 1100 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों जब्त किया है। पुलिस ने कुछ ही दिनों में  बैंक स्टेटमेंट में एक हजार से अधिक संदिग्ध ट्रांजेक्शन की सूचना जुटाई है।

1100 खातों की होगी जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके हाथ 1100 ऐसे बैंक खाते लगे हैं। इन खातों की जांच करवाई गई जिसमे एक महीने के अंदर कई लाख रुपए के ट्रांजेक्शन हुए हैं। जिनके नाम कहत है उनकी आय उतनी नहीं है। कई खाता धारकों को यह तक पता नहीं है कि उनके खाते में कितना ट्रांजेक्शन हो रहा है। पुलिस ने इन सभी खातों से जुड़े नबर और ट्राजेक्शन की जांच कर रही है।पुलिस सभी खाता धारको से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े  : छत्तीसगढ़ में शुरू होगी वंदे भारत ट्रेनें, ट्रेन के लिए 50-50 करोड़ रु. से कोचिंग डिपो की तैयारी शुरू

यह भी पढ़े  : छत्तीसगढ़ के कॉलेज में 200 से अधिक गेस्ट टीचर, प्रति पीरियड 1000 रुपए

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube.

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular