Monday, May 20, 2024
Homeदुर्गमिशन 2023 पर चर्चा आज, दुर्ग में संभाग स्तरीय बैठक में शामिल...
Homeदुर्गमिशन 2023 पर चर्चा आज, दुर्ग में संभाग स्तरीय बैठक में शामिल...

मिशन 2023 पर चर्चा आज, दुर्ग में संभाग स्तरीय बैठक में शामिल बीजेपी के बड़े नेता

इंडिया न्यूज़, Durg : भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आज विभिन्न मुद्दों पर बैठक होगी। जिसमे सबसे ज्यादा मिशन 2023 को लेकर पूरी तरह से तैयारी की जा रही है। इस मिशन को लेकर भाजपा नेता समय समय पर अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रहे है। इसी मिशन को लेकर ही विशेष बैठक बुलाई जा रहे है। गुरुवार को भी दुर्ग भाजपा कार्यालय में बैठक होगी। इस बैठक में बीजेपी के बड़े नेता शामिल हो रहे है। दुर्ग में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जैसे बड़े नेता मौजूद रहे गए।

दुर्ग जिले में पहली बार पहुंच रहे, अरुण साव

जानकारी के अनुसार, बीजेपी की इस बैठक में संभागीय स्तरीय पदाधिकारियों को अनेक मुद्दों के ऊपर चर्चा होगी। इस बैठक में सभी के विचार सुने जायेगे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बताया जाएगा कि हमें जनता के सामने किन मुद्दों को और क्या बोलना है। इस बैठक की कमान दुर्ग जिले में पहली बार बीजेपी कार्यालय में पहुंचे अरुण साव ने संभाली है। बैठक के दौरान बीजेपी के बड़े नेता शामिल होंगे।

एक ही दिन होंगी मुख्य दो बैठके

दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि,आज बीजेपी नेता  के दो मुख्य बैठक होनी है। जिसमें सबसे पहले बैठक दुर्ग में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुंच रहे है। इस बैठक की शुरुआत राजधानी रायपुर से होगी।उसी के साथ इस स्थान से कार्य पूरा होने के बाद मालवीय चौक दुर्ग में पहुंच रहे है। जिसके बाद सभी सभा में शामिल नेताओ का पटेल चौंक पर स्वागत किया जायेगा।  इसी के साथ दूसरी बैठक शाम के समय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ अजय जामवाल मुलाकात करेंगे।

मिशन में शामिल होने वाले पदाधिकारी

बीजेपी के बड़े नेताओ की इस बैठक में मुख्य रूप से अनेको कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों  को शामिल किया जा रहा है। इस संभाग स्तरीय बैठक में  राष्ट्रीय पदाधिकारी,

राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य,  प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप सदस्य,   प्रदेश भाजपा पदाधिकारी,  भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य,  सांसद, विधायक,  संभागीय प्रभारी,  जिला प्रभारी,  सह प्रभारी,   निवर्तमान सांसद, विधानसभा के प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष शामिल हो रहे है।

यह भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ की पर्वतरोही अंकिता, यूरोप की माउंट एल्ब्रुस 5,642 मीटर की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में भारी बरसात के बाद निकली धूप, बारिश की संभावना जारी  

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular