Monday, May 20, 2024
Homeदुर्गउद्घाटन से पहले अंडर ब्रिज खोलने की मांग, हंगामे के बाद लाठीचार्ज,...
Homeदुर्गउद्घाटन से पहले अंडर ब्रिज खोलने की मांग, हंगामे के बाद लाठीचार्ज,...

उद्घाटन से पहले अंडर ब्रिज खोलने की मांग, हंगामे के बाद लाठीचार्ज, कई घायल

इंडिया न्यूज़, Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाल ही में रेलवे के अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया था (Raipur Naka underbridge)। जिसे खोलने के लिए कल 15 सितंबर को हंगामा हो गया। इस हंगामे में  हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालांकि पुलिस ने हंगामे हो शांत करने का प्रयास किया लेकिन जब सभी प्रयास नाकाम रहे तो पुलिस को मजबूर होकर लाठियां चलनी पड़ी। इसी के चलते CSP अभिषेक झा के अलावा कई लोग घायल हो गए(many people injured)। जिसके चलते कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया इसमें पार्षद अरुण सिंह भी शामिल थे।

अंडर ब्रिज खोलने के लिए सौंपा ज्ञापन (inauguration of underbridge)

Demand to open under bridge before inauguration कलेक्टर को यह ब्रिज जल्द खोने के लिए  पार्षद अरुण सिंह ने ज्ञापन भी सौंपा था। हालांकि उन्होंने पहले ही यह चेतावनी दें दी थी कि अगर 15 सितंबर तक ब्रिज नहीं खोला गया तो वह जनता के को समर्पित करेंगे। पार्षद अरुण सिंह ने कहा कि यह ब्रिज का उद्घाटन अरुण वोरा के कहने पर ही नहीं किए जा रहा। उन्होनें कहा कि वह इस ब्रिज का उद्घाटन CM से करवाना चाहते है जिसके चलते उन्हें समय नहीं मिल रहा और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

 हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता पहुंचे ब्रिज खोलने

many people injured

लंबे समय से ब्रिज बनने के उपरांत भी जब नहीं खुल रहा तो  हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता 15 सितंबर को ब्रिज खोलने के लिए वहां पहुंच गए और ब्रिज खोने का प्रयास करने लगे जिससे पुलिस और लोगों में हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि वहां राखी हुई कुर्सियां भी तोड़ दी गई जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया। युवाओ में इससे लेकर और भी गुस्सा बढ़ गया। लेकिन फिर भी लोहे से वेल्डिग किए गए पाइप को नहीं तोड़ सके।

जिसके चलते ब्रिज को तोड़ने तक कि धमकी दी गई है। सीएसपी अभिषेक झा ने कहा कि जैसे ही यह ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होगा तो इसे उद्घाटन के साथ खोल दिया जाएगा। इस ब्रिज को बनाने में करीब 7.2 करोड़ रुपये की लगत आई है। इसका निर्माण 2019 में शुरू किया गया था जबकि इसे 2020 में तैयार करना था। यह ब्रिज 43 मीटर लंबा एवं 6 मीटर चौड़ा है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में और महंगी हो सकती है बिजली, CM बोले महंगे कोयले का अभी प्रभाव बाकि

यह भी पढ़ें : आज CM भूपेश बघेल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल, केरल के कोल्लम में पहुंचे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular