Monday, May 20, 2024
HomeCrimeNaxals In CG: बीजापुर में नक्सली हिंसा, दो निर्दोष ग्रामीणों की हत्या
HomeCrimeNaxals In CG: बीजापुर में नक्सली हिंसा, दो निर्दोष ग्रामीणों की हत्या

Naxals In CG: बीजापुर में नक्सली हिंसा, दो निर्दोष ग्रामीणों की हत्या

India News CG ( इंडिया न्यूज), Naxals In CG: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सली हिंसा सामने आई है। नक्सलियों ने यहां पुलिस मुखबिर होने के शक में दो निर्दोष ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

तर्रेम थाना क्षेत्र के छूटवाही की घटना
बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के ग्राम छूटवाही में नक्सलियों ने यह वारदात को अंजाम दिया। मारे गए दोनों ग्रामीणों की पहचान जोगा मांडवी और हूंगा मांडवी के रूप में हुई है। दोनों इसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मृतकों को समझा पुलिस मुखबिर
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने दोनों को पुलिस मुखबिर बताकर निर्ममता से हत्या कर दी। वारदात के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग डर के साए में जी रहे हैं।

इस पूरी घटना की पुष्टि बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने की है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी इस घटना की जानकारी मिल गई है और पूरी जांच की जा रही है।

पहले भी ऐसा कर चुके है नक्सली (Naxals In CG)
यह पहला मौका नहीं है जब नक्सलियों ने निर्दोष लोगों को अपना निशाना बनाया है। अतीत में भी कई बार नक्सलियों ने आम लोगों पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाकर उनकी निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है।

नक्सलियों के खिलाफ जंग जारी
विशेषज्ञों का मानना है कि नक्सली हिंसा से निपटने के लिए केवल सुरक्षा बलों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए विकास और शिक्षा के जरिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मुख्यधारा में लाना होगा।

नक्सली आतंक से त्रस्त छत्तीसगढ़ के लिए बीजापुर जैसी नई घटनाएं चिंता की बात हैं। ऐसी घटनाएं न केवल स्थानीय लोगों में आतंक फैलाती हैं बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाती हैं।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular