Monday, May 20, 2024
Homeटॉप न्यूज़Mahadev App: 30 हजार करोड़ के लेनदेन का खुलासा, 200 से ज्यादा...
Homeटॉप न्यूज़Mahadev App: 30 हजार करोड़ के लेनदेन का खुलासा, 200 से ज्यादा...

Mahadev App: 30 हजार करोड़ के लेनदेन का खुलासा, 200 से ज्यादा बैंक खातों पर पुलिस की नजर

Mahadev App: छापेमार कार्रवाईयों में भारी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप आदि जब्त किए गए। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में पुलिस को बैंक खातों की जानकारी मिली।

India News CG (इंडिया न्यूज), Mahadev App: महादेव सट्टा एप केस में नए राजफाश सामने आ रहे हैं। पुणे में गिरफ्तार 26 आरोपितों से जब्त बैंक खातों के आधार पर जांच तेज हो गई है। इन खातों में 30 हजार करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अब 200 से अधिक बैंक खातों को अपनी रडार पर ले लिया है और इन खातों की जानकारी बैंकों से मांगी है।

बैंक खातों की जांच

पुलिस जांच में सामने आया है कि इनमें से 15 बैंक खातों का संबंध रायपुर, दुर्ग और भिलाई से है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन खातों में पहले छोटे-मोटे लेन-देन होते थे, लेकिन धीरे-धीरे इनमें लाखों रुपये का लेन-देन होने लगा।

कैसे हुआ खुलासा (Mahadev App)
रायपुर पुलिस ने गंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ रेड की थी। इस दौरान उन्हें कोलकाता और गोवा का लिंक मिला। इसके बाद रायपुर पुलिस की टीम मुंबई, गोवा और कोलकाता गई और वहां से 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। पुणे में भी 26 आरोपितों को पकड़ा गया। इन छापेमार कार्रवाईयों में भारी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप आदि जब्त किए गए। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में पुलिस को बैंक खातों की जानकारी मिली।

कौन है मुख्य सटोरिया
पुलिस का कहना है कि इस महादेव सट्टा एप को रायपुर का रहने वाला पप्पू जेठवानी संचालित करता था। पुलिस उसकी तलाश में है। उसके विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गई है, लेकिन वह फरार है।

क्या क्या हुआ जब्त
इस मामले में पुलिस ने 11 लैपटॉप, 100 से अधिक मोबाइल फोन, 81 एटीएम, 50 सिम कार्ड, 30 पासबुक, 9 चेक बुक, 2 वाई-फाई डिवाइस और कैलकुलेटर जब्त किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

कौन कर रहा है जांच
शुरुआत में इस मामले में दुर्ग पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की थी। इंटरनेशनल कनेक्शन के कारण ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है। अब ईओडब्ल्यू की टीम भी इस मामले में जांच कर रही है

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular