Monday, May 20, 2024
Homeछत्तीसगढCG News: महानदी बड़ा हादसा, नाव में सवार 70 लोगों में 6...
Homeछत्तीसगढCG News: महानदी बड़ा हादसा, नाव में सवार 70 लोगों में 6...

CG News: महानदी बड़ा हादसा, नाव में सवार 70 लोगों में 6 के शव बरामद

CG News: महानदी बड़ा हादसा, नाव में सवार 70 लोगों में 6 के शव बरामद

India News CG (इंडिया न्यूज), CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। रेंगाली थाना क्षेत्र के आने वाले शर्धा महानदी घाट पर शुक्रवार, की दोपहर एक नाव पलट गया। जिसके बाद अगली सुबह नाव दुर्घटना में लापता लोगों के तलाश  के लिए रेस्क्यू और ऑपरेशन शुरू किया गाय। रेस्क्यू टीम ने सुबह 9 बजे तक छह लोगों का शव निकाल चुका है। मौके पर जिला प्रशासन का पूरा टीम लगा हुआ है।

कैसे हुआ दुर्घटना?

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया से 50 लोग रायगढ़ जिले से सटे ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली थाना अंतर्गत शारदा महानदी घाट पर रायगढ़ जिले के कोटारलिया निवासी गंगाराम लोहार के घर पहुंचे थे। वे सभी लोग पथरसेनी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।  इस दौरान नाव से यात्रा करने के दौरान बीच नदी में नाव पलटने की घटना से अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि नाव में 70 लोग सवार थे।

Also Read- Bilaspur Crime: ड्यूटी पर गई थी रेलवे कर्मी, पीछे से चोरों ने किया घर साफ़

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। सीएम साय ने लिखा, ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के शारदा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर स्थित महानदी में नाव डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हो रहा है। जबकि 45 लोगों को बचाया गया है। छह अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। झारसुगुड़ा प्रशासन और रायगढ़ जिला प्रशासन दोनों मिलकर मामले को देख रहे हैं। रायगढ़ जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। बचाए गए लोगों को अंजोरपाली और खरसिया के अन्य गांवों में वापस लाने के लिए घटनास्थल पर एक बस की व्यवस्था की गई है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह मृतकों के शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें।

Also Read- CG Board Result 2024: मई के इस हफ्ते निकल सकता है बार्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते है चैक

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular