Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढCG Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्सीडेंट, CRPF के कई जवान घायल
Homeछत्तीसगढCG Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्सीडेंट, CRPF के कई जवान घायल

CG Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्सीडेंट, CRPF के कई जवान घायल

India News CG (इंडिया न्यूज़), CG Accident: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के रतेंगा गांव के पास CRPF जवानों से भरी एंबुलेंस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें सवार सभी 11 जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा कारणों से ये सभी जवान एंबुलेंस से चुनाव ड्यूटी के लिए कोंडागांव जा रहे थे, इसी दौरान रतेंगा गांव के पास उनकी एंबुलेंस पलट गई।

इस हादसे में तीन जवानों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें रेफर करने की तैयारी की जा रही है, जबकि बाकी घायल जवानों को लौहाड़ीगुड़ा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां जवानों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी जवान CRPF की 188 बटालियन के हैं, जो चुनाव ड्यूटी के लिए लोहंडीगुड़ा से कोंडागांव जा रहे थे।

जवान एंबुलेंस से कोंडागांव जा रहे थे

दरअसल, बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है और ऐसे में नक्सल मोर्चे पर तैनात CRPF के जवानों को अभी से ही बस्तर लोकसभा के अलग-अलग जिलों के संवेदनशील इलाकों में ड्यूटी पर तैनात किया जा रहा है।

शनिवार की सुबह भी सुरक्षा कारणों से CRPF 188 बटालियन के जवान एम्बुलेंस में सवार होकर चुनाव ड्यूटी के लिए कोंडागांव जिले जा रहे थे। इसी दौरान रतेंगा गांव के पास अंधा मोड़ होने के कारण एंबुलेंस का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हालांकि, आसपास के लोगों ने तुरंत इस हादसे को देखा और लौंहाडीगुड़ा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायल जवानों को लौहाड़ीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जवानों का इलाज किया जा रहा है।

3 जवानों की हालत गंभीर

लौहाड़ीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के मुताबिक 3 जवानों की हालत गंभीर है, उनके सिर और पैर में चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है, जहां से उन्हें एयर एंबुलेंस की मदद से रायपुर भी रेफर किया जा सकता है। अन्य जवानों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

सुरक्षा की दृष्टि से एम्बुलेंस में यात्रा कर रहे हैं

दरअसल, बस्तर छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित इलाका है, इसलिए यहां जवानों के मूवमेंट को लेकर कड़ी सुरक्षा रखी जाती है, वहीं आज 30 मार्च को नक्सलियों ने बीजापुर बंद का ऐलान किया है और अपने बंद को सफल बनाने के लिए वे बड़ी वारदातों को अंजाम देते हैं।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular