Saturday, July 27, 2024
HomeBreaking NewsDeputy CM Arun Sao on Congress: डिप्टी CM अरुण साव बोले, ‘कांग्रेस...
HomeBreaking NewsDeputy CM Arun Sao on Congress: डिप्टी CM अरुण साव बोले, ‘कांग्रेस...

Deputy CM Arun Sao on Congress: डिप्टी CM अरुण साव बोले, ‘कांग्रेस ने 5सालों में नक्सलवाद को पाला पोसा..’

India News CG ( इंडिया न्यूज), Deputy CM Arun Sao on Congress: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों के ढेर होने की खबर से कांग्रेस इन दिनों बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस ने मारे गए नक्सलियों को ग्रामीण बता रहे हैंं, जिस पर डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस सेना और सुरक्षाबलों के कार्यों पर प्रश्नचिन्ह लगाने की आदी हो चुकी है।

डिप्टी CM ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

इसके अलावा डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि कांग्रेस ने पांच सालों में नक्सलवाद को पाला पोसा है। अब जब कार्रवाई हो रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस के लोगों को बस्तर के लोगों और उनके विकास की चिंता नहीं है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सरकार का सख्त एक्शन देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ खासकर इसका बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, गरियाबंद, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव, कोरबा और मुंगेली का क्षेत्र दशकों से नक्सलियों के आतंक से जूझ रहा है। घने जंगल, दुर्गम इलाके और कमजोर सामाजिक-आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए नक्सली ग्रामीणों को डराते-धमकाते हैं।

BJP सरकार में हो रहा नक्सलियों का सफाया

उनसे कर वसूलते हैं और सरकारी योजनाओं में बाधा डालते हैं। यही नहीं कई बार ये हिंसक घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिसमें मासूमों की जान चली जाती है। इन नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया है, जिसके परिणामस्वरूप कई नक्सली मारे जा रहे हैं।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular