Monday, May 20, 2024
Homeभिलाईभिलाई में BSP में रोजगार देने और विभिन्न मांगों को लेकर BJYM का...
Homeभिलाईभिलाई में BSP में रोजगार देने और विभिन्न मांगों को लेकर BJYM का...

भिलाई में BSP में रोजगार देने और विभिन्न मांगों को लेकर BJYM का प्रदर्शन

इंडिया न्यूज़, Bhilai : Demonstration of BJYM in Bhilai Regarding Employment

भिलाई में BSP में नौकरी देने और अन्य मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन का मामला सामने आया है। भिलाई के अंदर BJYM के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए विरोध प्रदर्शन की है। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट में जिले के लोगो को रोजगार न देने और  शहर में अवैध कारोबार बढ़ने को लेकर प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है की ये अभी इस BJYM  का ट्रेलर है।

BJYM के पदाधिकारियों का पैदल मार्च

जानकारी के अनुसार, कल शाम जब पूरा सिविक सेंटर और चौपाटी एरिया छुट्टियां मनाने आए लोगों से भरा था। कुछ ही समय बाद  BJYM के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक समूह प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ निकला।  जिसको देखने के बाद सभी लोग हैरान थे बाद में BJYM के पदाधिकारियों को देख कर मामले के बारे में पता चला। आक्रोश में इन युवाओं ने पूरे इलाके में पैदल मार्च किया।

युवाओ को रोजगार दे सरकार

BJYM के पदाधिकारियों और उनके कार्यकर्ताओ ने विभिन्न मांगो को लेकर आक्रोश रैली निकाली।  BJYM के पदाधिकारियों ने कहा कि, राज्य में बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। जिसके खिलाफ इस रैली को निकाला गया है। उनकी मांग है कि सरकार को चाहिए कि वो राज्य के हर एक बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता दे। भिलाई स्टील प्लांट में राज्य के आम लोगो को काम दिया जाते। सरकार को प्रदेश में होने वाले अवैध कार्यो पर रोक लगाए। उन्होंने कहा है कि उनकी मांगों को पूरा  नहीं किया गया तो कांग्रेस सरकार को 2023 में जनता से जवाब मिल जाएगा। ये सब कहते हुए उन्होंने इसे ट्रेलर कहा है, आगे पूरी पिक्चर दिखाएंगे।

BJYM के पदाधिकारियों  की मांगें

  • युवाओं को किये वादे अनुसार कांग्रेस सरकार 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दे।
  • जिले में में चोरी व अन्य अपराध बढ़ रहे हैं। इसे रोकने पुलिसिंग को और बेहतर किया जाए।
  • अवैध कबाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। इनके कारोबार की जांच की जाए।
  • छत्तीसगढ़ सरकार हर साल घोषित किए जाने वाले उत्कृष्ठ खिलाड़ियों की सूची जारी करे।
  • छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण की घोषणा जल्द से जल्द की जाए।
  • जिले में सूखे नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े  : छत्तीसगढ़ में 17 अक्टूबर से शुरू होगी दालों की खरीदी, सरकार ने किया मंडी और कृषक कल्याण शुल्क माफ

यह भी पढ़े  : रायपुर एयरपोर्ट में लड़कियों ने बेल्ट से पीटा टैक्सी ड्राइवर, वेतन को लेकर हुआ हंगामा

यह भी पढ़े  :  दुर्ग जिले में 146 टीचर्स का ट्रांसफर, हुई लिस्ट जारी

यह भी पढ़े  :  दंतेवाड़ा जिले में आज विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर खुला आकाश नगर का द्वार

यह भी पढ़े  :  प्रदेश में त्योहारों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने किये निर्देश जारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube.

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular