Monday, May 20, 2024
Homeभिलाईभिलाई में 134 स्थानों पर चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण
Homeभिलाईभिलाई में 134 स्थानों पर चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

भिलाई में 134 स्थानों पर चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

इंडिया न्यूज़, Bhilai News: नगर निगम ने भिलाई में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे वाले स्थान से अतिक्रमण को हटा दिया है। इस कार्यवाही के चलते करीब 134 स्थानों पर बुलडोज़र चलाया गया। यह बुलडोज़र कालीबाड़ी चौक से भगवा चौक की तरफ चलाया गया है। निगम के अधिकारियों ने कहा कि इस अतिक्रमण के चलते कई लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इसी के चलते हर रोज इस इलाके में जाम लगा रहता था। जिसके चलते इस कब्जे वाले स्थान के बारे में कई बार शिकायतें भी मिली है। जिसके चलते अधिकारियों ने इस स्थान की पहले जांच की और फिर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

टीन शेड, बोर्ड, चबूतरा,सीढ़ियां सब पर चलाया बुलडोज़र

वैशाली नगर जोन क्रमांक-2 का इलाका मुख्य बाजार इलाके में आता है। इसके साथ ही ओम शांति ओम चौक पर भी बाजार का क्षेत्र लग जाता है। जिसके चलते यहां लोगों की आवा-जाहि लगातार लगी रहती है। जिससे कई बार जाम भी लग जाता है। जिसके चलते प्रशासन ने यह कार्यवाही को अंजाम दिया। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कुछ समय पहले इस क्षेत्र की जांच की। जिसके उपरांत कार्यवाही में आने वाले टीन-शेड, बोर्ड, चबूतरा,सीढ़ियां सभी को तोड़ दिया।

दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश

जानकारी के मुताबिक सोमवार को भिलाई में यह कार्यवाही को अंजाम दिया गया। बता दें कि जिन दुकानदारों ने जमीन पर अवैध कब्ज़ा किया हुआ था। उनके खिलाफ भी कारवाही करने की बात कही। इसके उपरांत उन दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया गया। लेकिन दुकानदारों ने कब्ज़ा नहीं छोड़ा। जिसके उपरांत यह कार्यवाही की गई। कारवाही के चलते जगन्नाथ तिवारी, राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, परमेश्वर चंद्राकर एवं  मलखान सिंह सोरी के साथ ही अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

जैसे की पहले भी बताया गया है कि यह इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला है, जिसके चलते यहां हर रोज जाम की स्थिति रहती थी। अधिकारियों का कहना है कि इससे कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा कई लोगों ने इस बारे में शिकायत भी की जिसके चलते इस बाजार से अतिक्रमण को हटाना पड़ा।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में एक महीने में आए 32 स्वाइन फ्लू के मरीज, दो नए केस की हुई पुष्टि

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular