Monday, May 20, 2024
HomeभिलाईBSP के माइंस के ठेका मजदूर हड़ताल से उठे, माइंस प्रबंधन हरकत...
HomeभिलाईBSP के माइंस के ठेका मजदूर हड़ताल से उठे, माइंस प्रबंधन हरकत...

BSP के माइंस के ठेका मजदूर हड़ताल से उठे, माइंस प्रबंधन हरकत में आया होंगी मांगे पूरी

इंडिया न्यूज़,BHILAI NEWS :  दल्ली राजहरा में माइंस के ठेका मजदूर कल सुबह से अपनी मांग को लेकर डटे हुए है। इसकी सूचना BSP संगठन को लगी तो मौके पर ही एक्शन लिया। सभी कार्यकर्ता मजदूरों की हड़ताल को खत्म करने के लिए पहुंचे। मजदूरों की मांगों को मनाने के लिए हामी भरी। कार्यकर्ताओ ने मजदूरों की बातें सुनी और पूरी करने को कहा है।

जानकारी के अनुसार, BSP के कार्यकर्ताओं ने माइंस के ठेकेदारों को बात करने के लिए बुलाया है। मजदूर की मांगों पर चर्चा करने के दौरान BSP कार्यकर्ता में जीएम इंचार्ज आरसी बेहरा, चिंताला श्रीकांत, जीएम आईओसी राजहरा, प्रशांत सिरपुरकर जीएम दल्ली माइंस पहुंचे हुए थे। यूनियन के ठेका मजदूरों ने अपनी मांग को बताते हुए कहा कि हमें खदान भत्ता दिए जाये। सभी मजदूरों को हर दिन भाते ने से 100  रूपये दे। यह 1 अगस्त 2022 से लागू किया जाएगा। जिसके कारण मजदूर संगठन काफी समय से हड़ताल पर थे।

हड़ताल के बाद लौटे मजदूर

कल सुबह से दल्ली व राजहरा माइंस के 100 से ज्यादा मजदूर हड़ताल पर थे। जिसके कारण पहली पाली में काम बिलकुल बंद पड़ा था। जिसमे से कुछ मजदूर ही काम पर लगे हुए थे। यूनियन की केवल  दूसरी पाली में ही मजदूर काम कर रहे थे बाकि सभी मजदूर हड़लात में शामिल थे। हड़ताल के बाद ही दुरसी पाली में काम शुरू किया गया।

 मजदूरों के परिवार को भी मिलेगी विशेष सुविधा

मजदूर  संगठनों के ठेकेदारों ने सभी पाली में काम करने वाले मजदूरों के परिवारों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने को भी मांग रखी गई। बीएसपी प्रबंधन ने बताया कि 16 अगस्त को भिलाई इस्पात संयंत्र से स्वास्थ्य विभाग की टीम दल्ली राजहरा जाएगी। जो पाली में काम करने वाले सभी मजदूरों के परिवार की सूचना लेगी उनसे बात करेगी। सभी की जांच करने के बाद मजदूरों के परिवार को  मुफ्त चिकित्सा व शिक्षा की सुविधा दी जाये। यूनियन के मजदूरों ने कहा की इस महीने के अंदर ही इन मांगों को पूरा किया जाये।

मजदूरों को भत्ता मिलने में देरी

मजदूर संगठनों ने बताया कि BSP प्रबंधन ने 1 अप्रैल 2022 से भत्ता घोषित किया था। जिसे लागू किये अब तक चार महीने हो गए। प्रबंधन ने कहा कि पिछले दो महीने का एरियर का भुगतान भी करेगा। हड़ताल पर जाने का फैसला पहले सीटू व सीएमएसएस ने किया था। बाद में बीएमएस, इंटक, एसकेएमएस ने भी हड़ताल का समर्थन किया था ।

यह भी पढ़ें :  प्रेम जाल में फसाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, दूसरी लड़की से की शादी

यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में कोरोना से 4 की मौत, एक्टिव केस 3371, रायपुर में सबसे ज्यादा केस

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube.

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular