Friday, July 5, 2024
HomeWeatherCold Weather of Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में मौसम ने बदली फिर करवट, जाने...
HomeWeatherCold Weather of Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में मौसम ने बदली फिर करवट, जाने...

Cold Weather of Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में मौसम ने बदली फिर करवट, जाने आपके शहर में कैसा है मौसम का हाल?

India News (इंडिया न्यूज़) Cold Weather of Chhattisgarh: प्रदेशभर में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। वहीं छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में आज कैसा है मौसम का हाल चलिए जानते है? छत्‍तीसगढ़ में मौसम ने फिर एक बार करवट बदल ली है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे ठंड का अहसास और बढ़ सकता है।

HIGHLIGHTS

  • विभिन्न क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश
  • तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
  • अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में दर्ज की गई गिरावट

Also Read:  Ram Mandir Pran Pratishtha: क्या छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी, इसको लेकर…

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से अब ठंडी और शुष्क हवाओं का दौर जारी रहेगा। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके कारण ठंड और बढ़ सकती है।
कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री मापा गया। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री मापा गया। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि इससे पहले बीते मंगलवार को बलरामपुर में सबसे ज्यादा ठंड रही थी। एआरजी बलरामपुर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस आज दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 जनवरी के बाद से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

Also Read: Ram Mandir Pran Pratishtha: क्या छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी, इसको लेकर सीएम ने क्या घोषणा की जानें?

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular