Saturday, July 27, 2024
HomeWeatherCG Weather: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से फिर बदलेगा मौसम, जानें...
HomeWeatherCG Weather: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से फिर बदलेगा मौसम, जानें...

CG Weather: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से फिर बदलेगा मौसम, जानें आज के मौसम का हाल

India News (इंडिया न्यूज़), CG Weather: सामान्य मौसम रहने के 2 दिन बाद राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर से बदलने के आसार बन रहे हैं। भारतीय क्षेत्रों को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। वर्तमान समय में शहर का रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा हो चुका है, वहीं दिन की धूप भी थोड़ी तेज होने लगी है।

सर्दी का असर सरगुजा संभाग के एक 2 शहरों तक सिमटा हुआ है। लेकिन वहां का तापमान भी 12 डिग्री तक पहुंच चुका है। रायपुर में लगभग रात की ठंड गायब हो चुकी है और पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन बाद छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बदलाव की संभावना है। बादल बारिश जैसी स्थिति बनने के आसार है।

अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा

प्रदेश भर में शुक्रवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो की सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। रायपुर का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular