Monday, May 20, 2024
HomeWeatherCG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, अगले...
HomeWeatherCG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, अगले...

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, अगले दो दिनों में और लुढ़केगा पारा?

India News (इंडिया न्यूज़), CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। सर्दी के कहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में घने कोहरे के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चलिए जानते है छत्तीसगढ़ में क्या है मौसम का हाल ?

क्या है मौसम का हाल ?

मौसम विभाग ने रविवार को छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में सिवियर कोल्ड डे अलर्ट अलर्ट जारी कर दिया है। 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में तो आज ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सर्दी के मौसम में कई जिलों में हुई बारिश ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का दौरा जारी रहेगा।

HIGHLIGHTS

  • दो दिनों में तीन डिग्री लुढ़केगा तापमान
  • सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज
  • रायपुर- दुर्ग-राजनांदगांव सहित पांच जिलों में हो सकती है बारिश

एआरजी के बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार ,आने वाले 48 घंटों में और ठिठुड़न वाली सर्दी पड़ेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क जायेगा। रायपुर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस मापी गई। राजनांदगांव को छोड़ प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काम दिखाई दिया।

Also Read: Weather Update Today: कड़ाके की ठण्ड का सितम जारी, कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताई ये तारीख

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने क्या कहा ?

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने जानकारी दी है कि , बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले की बात करें तो, यहाँ बारिश के आसार है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बीते दिन कैसा था छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल ?

बीते दिन भी छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का सितम रहा। सरगुजा संभाग पूरी तरह शीतलहर की चपेट में रहे। अंबिकापुर का तापमान 5 डिग्री के समीप रहा। और आउटर का पारा तीन डिग्री तक रहा। वहीं मैनपाठ और जशपुर के जंगल-पहाड़ों में कुछ जगह तापमान 3 डिग्री के आसपास रहा था। बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में रात का पारा 10 डिग्री निचे लुढ़का था।

Also Read: Period Pain: सर्दियों में क्यों अधिक होता है पीरियड्स का दर्द? जानें कारण और इसके घरेलु उपाए

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular