Monday, May 20, 2024
HomeWeatherCG Weather: छत्तीसगढ़ में ठंड से मिली राहत, पारा पहुंचा 30 डिग्री...
HomeWeatherCG Weather: छत्तीसगढ़ में ठंड से मिली राहत, पारा पहुंचा 30 डिग्री...

CG Weather: छत्तीसगढ़ में ठंड से मिली राहत, पारा पहुंचा 30 डिग्री के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

India News (इंडिया न्यूज़), CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में ठंड से राहत मिलती नजर आ रही है। लोग सर्दी के सितम से परेशान हो गए थे। अब शुष्क हवाओं के कारण गर्मी बढ़ रही है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। रायपुर समेत कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके वजह से गर्मी में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अंबिकापुर में अभी भी सर्दी बरकरार है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर 

बता दें कि दिन और रात का तापमान समान्य से अधिक रहा है। मौसम विभाग कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदल गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस पारा गिर सकता है। उसके बाद से गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान बढने लगा है।

तिल्दा में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान 

बीते दिनों प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है। सबसे गर्म जिला तिल्दा रहा। सबसे ज्यादा तापमान तिल्दा में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

ये भी पढ़ें : 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular