Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें छत्तीसगढ़ में क्या है नया...
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें छत्तीसगढ़ में क्या है नया...

Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें छत्तीसगढ़ में क्या है नया दाम

India News Chhattisgarh (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर दिए गए हैं। पेट्रोल और डीजल 2 रुपए सस्ते हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल के नए रेट शुक्रवार 15 मार्च से लागू होंगे।

कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

गुरुवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घोषणा की कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की जा रही है। इसी बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी देते हुए एक्स कर कहा, तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने सूचित किया है कि उन्होंने देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया है। नई कीमतें 15 मार्च 2024, सुबह 06:00 बजे से प्रभावी होंगी।

इस दाम पर मिलेगी पेट्रोल 

14 मार्च 2024 को, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत 103.76 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। केंद्र सरकार के आदेश के बाद कल से ये कीमत दो रुपए सस्ती होने वाली है। जिसके बाद 15 मार्च को छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत 101 रुपए प्रति लीटर के आस-पास हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-Pradhan Mantri Awas Yojana: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, इतने लोगों को मिले मकान

ये भी पढ़ें-Holi 2024: छत्तीसगढ़ में होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें-CG News: हाथियों का आतंक! 1 महीने से गांव में मचा रहे उत्पात

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular