Monday, May 20, 2024
Homeटॉप न्यूज़MS Dhoni: माही के साथ भी हो गई धोखाधड़ी, लग गया करोड़ों...
Homeटॉप न्यूज़MS Dhoni: माही के साथ भी हो गई धोखाधड़ी, लग गया करोड़ों...

MS Dhoni: माही के साथ भी हो गई धोखाधड़ी, लग गया करोड़ों का चूना

India News ( इंडिया न्यूज ) MS Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। माही ने दावा किया है कि क्रिकेट अकादमी स्थापित करने से संबंधित अनुबंध का पालन नहीं कर उन्हें उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनरों से लगभग 16 करोड़ रुपये की चपत लगाई है।

बता दें कि यह मामला खेल प्रबंधन कंपनी आरका स्पोर्ट्स के दो निदेशकों के खिलाफ एक निचली अदालत में दायर किया गया है। वह इस मामले कि जानकारी MS Dhoni के वकील दयानंद सिंह ने दी है।

दयानंद सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की तरफ से रांची की एक सक्षम अदालत में आरका स्पोर्ट्स के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आपराधिक मामला दायर किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने 2017 में भारत और विदेशों में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए धोनी से संपर्क किया था।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस बात पर सहमति बनी थी कि क्रिकेटर को पूरी फ्रेंचाइजी फीस मिलेगी और मुनाफा 70:30 के आधार पर धोनी और पूर्व बिजनेस पार्टनरों के बीच बांटा जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी के वकील दयानंद सिंह बताया कि साझेदारों ने धोनी की जानकारी के बिना अकादमी स्थापित करना शुरू कर दिया और कोई भुगतान नहीं किया।

दयानंद सिंह ने कहा कि उन्हें प्रदान किया गया प्राधिकार पत्र 15 अगस्त, 2021 को रद्द कर दिया गया था। महेंद्र सिंह धोनी के वकील के मुताबिक, इसके बावजूद पूर्व बिजनेस पार्टनरों ने धोनी के साथ कोई राशि या जानकारी साझा किए बिना महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर क्रिकेट अकादमी और खेल परिसर स्थापित करना जारी रखा।

MS Dhoni को 16 करोड़ रुपये का नुकसान: दयानंद सिंह

महेंद्र सिंह धोनी के वकील के अनुसार, पूर्व बिजनेस पार्टनरों ने नियमों का उल्लंघन करने पर दो बार कानूनी नोटिस दिए गए। लेकिन आठ से दस स्थानों पर अकादमी खोलीं और पैसे लिये, जिससे धोनी को 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामला 27 अक्टूबर, 2023 को रांची में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर किया गया। वकील ने बताया कि शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा अधिकृत व्यक्ति सीमांत लोहानी ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular