Monday, May 20, 2024
Homeछत्तीसगढCG Politics: कांग्रेस से लिया था नामांकन फॉर्म, बीजेपी में शामिल हुए...
Homeछत्तीसगढCG Politics: कांग्रेस से लिया था नामांकन फॉर्म, बीजेपी में शामिल हुए...

CG Politics: कांग्रेस से लिया था नामांकन फॉर्म, बीजेपी में शामिल हुए विष्णु यादव

India News CG (इंडिया न्यूज), CG Politics: कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद पार्टी बदल दी है, उन्होंने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। इस फैसले के बाद उन्होंने बताया की कांग्रेस पार्टी में उनके साथ कितने अत्याचार हुए है।

बर्ताव की वजह से बदली पार्टी
बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदा था, लेकिन अब उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का निर्णय कर लिया है । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मिलकर, वे अब बीजेपी के सदस्य बन गए हैं।

विष्णु यादव ने कांग्रेस पर आरोप भी लगाए
बीजेपी के प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी बिलासपुर पहुंचे हुए हैं। यहां, उनकी मौजूदगी में, विष्णु यादव ने बीजेपी में शामिल हो गए। विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अनुयायियों के साथ अन्याय किये जाने का आरोप लगाया था, क्योंकि उनका नामांकन फॉर्म घोषित होने के बाद पार्टी ने उसमें बदलाव किये थे। विष्णु यादव पूर्व में एआईसीसी के डेलिगेट भी रह चुके हैं।

विष्णु यादव को मानाने की थी कोशिश
सोमवार को, विष्णु यादव द्वारा बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद, संगठन के कान खड़े हो गए थे। कांग्रेस की संवाद एवं संपर्क समिति के अगुवा धनेंद्र साहू ने बिलासपुर पहुंचकर संगठन के नेताओं के साथ कांग्रेस भवन में बैठक की थी। उसके बाद रात में, विष्णु यादव के घर पहुंचकर, उन्हें मनाने का प्रयास भी किया गया था, हालांकि विष्णु यादव ने इस प्रस्ताव को नकार दिया और बीजेपी में शामिल हो चुके है। बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को टिकट दिया है।

ये भी पढे़ं :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular