Monday, May 20, 2024
HomeNationalDA Hike: आचार संहिता से पहले साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा,...
HomeNationalDA Hike: आचार संहिता से पहले साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा,...

DA Hike: आचार संहिता से पहले साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ा इतना DA

India News CG (इंडिया न्यूज), DA Hike: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और होली से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और पत्रकारों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने 15 मार्च को 5 अहम फैसले लिए, सरकार ने कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा दिया है। इससे पेंशनर्स को भी फायदा होगा, कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर की आखिरी किस्त की राशि भी मिल जाएगी। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। पंचायत सचिवों को हड़ताल के 55 दिनों का वेतन दिया जायेगा। इसके अलावा हड़ताल के दिनों को अर्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा। कथित झूठे मुकदमों और पत्रकारों के उत्पीड़न के मामलों में न्याय दिलाने के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी।

कर्मचारियों ने रखी थी अपनी बात

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कर्मचारी भाइयों ने कई मांगों और समस्याओं को लेकर हमसे अपनी बात साझा की है। हम पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारिक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर कर्मचारी हित में सरकार को उचित सुझाव देगी। इस समिति में अध्यक्ष के अलावा प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव वित्त सदस्य और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग।

 सरकार पर 70 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सचिव 16 मार्च 2023 से 9 मई 2023 तक 55 दिनों की हड़ताल पर थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल अवधि को उनके अर्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा और 55 दिनों का वेतन भुगतान किया जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर 70 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री साय़ ने कहा कि पत्रकारों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों के खिलाफ उत्पीड़न की कई शिकायतें सामने आई हैं। इस संबंध में गृह सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनेगी।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular