Monday, May 20, 2024
HomeNationalCG Weather: छत्‍तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के बीच तापमान गिरने...
HomeNationalCG Weather: छत्‍तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के बीच तापमान गिरने...

CG Weather: छत्‍तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के बीच तापमान गिरने का अनुमान

India News(इंडिया न्यूज़), CG Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ के रायपुर सहित मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। रविवार यानी कल हल्की बारिश के बीच मौसम में कमी आने की संभावना जताई गई है। छत्‍तीसगढ़ के मौसम का मिजाज अगले 2 दिनों तक इसी तरह बना रह सकता है। तापमान में गिरावट का दौर उसके बाद भी जारी रह सकता है।

छत्‍तीसगढ़ के मौसम बदलने की संभावना

लेकिन इस बीच शुक्रवार यानी कल को राजनांदगांव का तापमान प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में से सबसे ज्यादा रहा। वहां का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी की विदाई को लगभग माहभर हो चुका है। गर्मी की दस्तक भी इस बीच हो चुकी है, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण अभी गर्मी से थोड़ी राहत है। हालांकि हल्के बादलों के कारण उमस वाली गर्मी पड़ रही है। अब 2 दिन बाद छत्‍तीसगढ़ के मौसम में फिर से बदलाव की संभावना बताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। शुक्रवार को इस बीच जिले में अधिकतम तापमान तीस डिग्री रिकार्ड किया गया।

साथ ही बीती रात में यह 21.2 डिग्री के साथ सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान 31.3 व न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular