India News (इंडिया न्यूज़), Vidhan Sabha Chunav Chhattisgarh, रायपुर: इस साल देश में कई राज्यों में चुनाव होने वाले है। जिसके चलते इस बार प्रदेश के आखिरी में छ्त्तीसगढ़ में भी चुनाव होने वाले है। इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग की भी तैयारियां शुरू हो गई गई है। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि इस चुनाव आयोग ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
पोलिंग पार्टी में होंगे केंद्रीय कर्मचारी
अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों की पोलिंग पार्टी के रूप में चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई जाती थी। लेकिन इस बार आयोग ऐसा करने जा रहा है। इसके लिए पोलिंग पार्टी इलेक्शन सॉफ्टवेयर (पीपीईएस) में केंद्रीय विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की एंट्री शुरू हो गई है। पहले भी अन्य कार्यों के लिए केंद्रीय कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती थी। लेकिन, ऐसा पहली बार हो रहा है कि उन्हें पोलिंग पार्टी बनाकर भेजा जाएगा।
ली जा रही हैं ये डिटेल
कर्मचारियों से फोटो, एपिक नंबर और बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव मानदेय की राशि सीधे कर्मचारी के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी ड्यूटी उनके विधानसभा क्षेत्र में तो नहीं लगी है।
बढ़ाए गए है मतदान केंद्र
छत्तीसगढ़ में इस बार 76 पोलिंग बूथ (मतदान केंद्र) बढ़ाए गए हैं। यानी अब बूथों की संख्या बढ़कर 23907 हो गई है। हर बूथ पर एक पोलिंग पार्टी चुनाव कराने जाएगी और हर पार्टी में 4 सदस्य होंगे। इसके अलावा ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए 10 फीसदी रिजर्व रखा जाएगा. मतदाताओं की बात करें तो जनवरी 2023 के अनुसार राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या 97.27 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 97.26 लाख है।
Also Read: लड़ाकू विमान अपाचे की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला! विमान क्रैश होने की थी स्थिति