Saturday, May 18, 2024
Homeमध्यप्रदेशसतना : सड़क हादसे में नायब तहसीलदार की मौत, अन्य चार गंभीर...
Homeमध्यप्रदेशसतना : सड़क हादसे में नायब तहसीलदार की मौत, अन्य चार गंभीर...

सतना : सड़क हादसे में नायब तहसीलदार की मौत, अन्य चार गंभीर रूप से घायल

इंडिया न्यूज़, Satna (Madhya Pradesh) : सतना जिले के मैहर रोड पर हुए सड़क हादसे में नागौद कस्बे के नायब तहसीलदार की मौत हो गयी। दो पटवारी व वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में नायब तहसीलदार गणेश देशभ्रातर मैहर विकासखंड के सभागंज सेक्टर में विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर तैनात थे।

वाहन खड़े ट्रक से आमने-सामने टकरा गया

घटना उस वक्त हुई जब नायब तहसीलदार सभागंज के अंतिम मतदान दल को छोड़कर मैहर से सतना लौट रहे थे। मैहर के पास कटनी बाईपास पर उनका वाहन खड़े ट्रक से आमने-सामने टकरा गया। इस हादसे में चालक आरआई और उसके साथ 2 पटवारी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल से रीवा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद दोपहर तीन बजे कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता और जिला पंचायत के सीईओ डॉ परीक्षित सिविल अस्पताल पहुंचे।’

Read More: ईद 2022: शहर में सद्भाव से मनाई जा रही ईद, लोगों ने गले मिलकर दी बधाई

Read More: MP: इंदौर में ईद-उल-अजहा से पहले भारी मांग के चलते बकरियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular