Monday, May 20, 2024
Homeभोपालमध्यप्रदेश : भारी बारिश के कारण सुखतवा नदी का एप्रोच रोड बहने...
Homeभोपालमध्यप्रदेश : भारी बारिश के कारण सुखतवा नदी का एप्रोच रोड बहने...

मध्यप्रदेश : भारी बारिश के कारण सुखतवा नदी का एप्रोच रोड बहने से यातायात बाधित

इंडिया न्यूज़, MP Approach Road Flowing: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से जन -जीवन पूरी तरह से प्रभावित है। रविवार से हो रही तेज बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर सुखतवा नदी पर बना पुल का एप्रोच रोड बह गया। सुबह हुए हादसे के बाद हाइवे पर दोनों तरफ यातायात बाधित हो गया है।

बता दें कि विगत 10 अप्रैल को भारी ट्राले के गुजरने की वजह से 100 साल से भी ज्‍यादा पुल हादसे के बाद एनएचएआइ ने ढाई करोड़ रूपए की लागत से यह वैकल्पिक पुल तैयार किया था। हादसे के कारण नागपुर-भोपाल का संपर्क टूट गया है। पुल पर भारी पानी है, इसलिए फिलहाल पुल का मेंटनेंस करना मुश्किल है।

पुल टूटने से भोपाल-नागपुर मार्ग बंद

केसला थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के अनुसार सोमवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच सुखतवा पर बनाए गए अस्थाई पुल का एप्रोच रोड बह गया था, हादसे की जानकारी लगने के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है। ब्रिटिश हुकूमत के समय बनाए गए सुखतवा के पुल से 139 चक्के वाले ट्राला के भार से 10 अप्रैल को पुल टूट गया था। अस्थायी पुल के टूटने के कारण हाइवे थम गया है। इसके कारण फिर भोपाल-नागपुर मार्ग बंद हो गया है। इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक रहता है।

तवा बांध के 13 गेट 10 फीट खोले गए

इधर तवा के केचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश के कारण तवा बांध के सभी 13 गेट सुबह 5 बजे 10-10 फीट खोल दिए गए हैं। रात 1 बजे 5 गेट 5-5 फीट खोलकर पानी छोड़ा गया था। इसके बाद सुबह 7 बजे 7 गेट 10 फीट खोले गए।

इनफ्लो बढ़ने के बाद सुबह 8 बजे सभी 13 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है, अब यह पानी नर्मदा नदी के जलस्तर में इजाफा करेगा। बांध से 5803 क्युमेक्स पानी तवा नदी में और 105 क्युमेक्स पानी एचईजी को बिजली उत्पादन के लिए दिया जा रहा है। तवा के केचमेंट एरिया में 124.04 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश : सिंगरौली मेयर चुनाव में रानी अग्रवाल की जीत के साथ, आप की मध्य प्रदेश में एंट्री

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular