Saturday, July 27, 2024
Homeकाम की बातLohri Puja Vidhi 2024: लोहड़ी पर्व के मौके पर इन बातों का...
Homeकाम की बातLohri Puja Vidhi 2024: लोहड़ी पर्व के मौके पर इन बातों का...

Lohri Puja Vidhi 2024: लोहड़ी पर्व के मौके पर इन बातों का रखें ख्याल, घर की समृद्धि के लिए इस विधि से करें पूजा

India News (इंडिया न्यूज़) Lohri Puja Vidhi 2024: देशभर में 13 जनवरी को पंजाबियों का प्रसिद्ध त्योहार लोहड़ी की रोनक देखी जा रही है। बता दे कि आज लोहड़ी का दिन है। ऐसे में आज के दिन लोहड़ी के दिन किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही इस दिन घर की समृद्धि के लिए कैसे पूजा अर्चना करनी चाहिए।

वैसे तो लोहड़ी की रोनक शाम को देखी जाती है। हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। । इस दिन गेहूं, रेवड़ी मूंगफील, खील, चिक्की, गुड़ से निर्मित चीजें अग्नी में अर्पित की जाती है। अब ऐसे में लोहड़ी के दिन घर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए किस विधि से पूजा-अर्चना करनी चाहिए जानते है। लोहड़ी का त्योहार देश के कई हिस्सों में विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन पूजा- अर्चना के लिए इन सामग्रियों का विशेष रूप से उपयोग कर सकते हैं। आदिशक्ति की प्रतिमा, तेल,दपक, सिंदूर, बेलपत्र, तिल, सूखा नारियल, कपूर, मक्का, मूंगफली आदि। इन सभी चीजों को पूजा के समय जरूर रखें। वैसे तो सिखों का यह त्योहार शाम के समय मनाया जाता है।

Also Read: Lohri 2024: लोहड़ी के दिन आग में क्यों डालते हैं पॉपकॉर्न? जानें इसे खाने…

पूजा विधि

बता दे कि लोहड़ी के दिन भगवान श्रीकृष्ण, मां आदिशक्ति और अग्निदेव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। यदीं आप इस दिन घर में सुख समृद्धि लाना चाहते है,तो लोहड़ी के दिन घर में पश्चिम दिशा की ओर मां आदिशक्ति की प्रतिमा या फिर चित्र स्थापित करें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद मां आदिशक्ति की प्रतिमा पर सिंदूर और बेलपत्र चढ़ाए। इसके बाद सूखा नारियल लेकर उसमें कपूर जालएं। उसके बाद अग्नि जलाकर उसमें तिल के लड्डू, मक्का और मूंगफली अर्पित करें।इसके बाद 7 या 11 बार परिक्रमा करें। कहा जाता हैं कि, ऐसा करने से महादेवी की कृपा हमेशा बनी रहती है। और पूरे दिन वर्ष अच्छी होती है।

Also Read: Israel-Hamas War: इजरायल ने कतर के साथ किया समझौता, बंधको को दवाएं दिलाने का मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular