Thursday, May 9, 2024
Homeकाम की बातDev Deepawali 2023: देव दीपावली पर लक्ष्मी मां की इस तरह करें पूजा,...
Homeकाम की बातDev Deepawali 2023: देव दीपावली पर लक्ष्मी मां की इस तरह करें पूजा,...

Dev Deepawali 2023: देव दीपावली पर लक्ष्मी मां की इस तरह करें पूजा, धन की कमी नहीं होगी

India News(इंडिया न्यूज़), Dev Deepawali 2023: देव दीपावली सनातन धर्म में काफी महत्व रखती है। यह त्यौहार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और इस साल यह तिथि 27 नवंबर 2023 को हो रही है। देव दीपावली के बारे में बताएं तो वाराणसी में इसमें 84 घाटों को दीपों से रोशन किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर को हराया था और देवताओ को स्वर्ग वापस लौटाया था।

इसके अलावा आज के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना भी की जाती है। इस दिन के लिए कहा जाता है कि अगर आज कुछ भी शुभ कार्य की शुरुआत की जाए तो वह काफी अच्छा होता है और हर एक तरह का उपाय इस दिन अचूक होता है।

जाने जीवन के फल के लिए अचूक उपाय

  1. देव दीपावली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। भगवान विष्णु की तस्वीर या फिर मूर्ति को भी 11 तुलसी के पत्ते बांधे जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से धन की कभी कमी नहीं होती।
  2. देव दीपावली पर आटे की एक पत्र में 11 तुलसी के पत्ते रखें और उसे अछूता छोड़ दे कहा जाता है कि यह उपाय घर में सकारात्मक बदलाव लाता है और पवित्र ऊर्जा को बढ़ाता है।
  3. देव दीपावली, एकादशी, अनंत चतुर्दशी, देवशयनी, देव उठनी, दिवाली, खरमास, पुरूषोत्तम मास, तीर्थ क्षेत्र और अन्य विशेष अवसर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
  4. देव दीपावली पर तुलसी के पौधे के चारों ओर पीला कपड़ा बांधा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे कारोबार में कभी तंगी नहीं होती और नौकरी में भी प्रमोशन मिलती है।
  5. देव दीपावली पर भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ने और सुनना कल्याणकारी होता है। कहा जाता है कि इस दिन कथा सुनने से कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  6. देव दीपावली के शुभ अवसर पर गंगा स्नान के बाद दीपक जलाने की सलाह भी दी जाती है। माना जाता है कि इस दिन दीपक जलाने से 10 यज्ञों के बराबर का फल मिलता है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular