Saturday, July 27, 2024
HomeHealthHealthy Habits: स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें क्या हो सकती हैं?...
HomeHealthHealthy Habits: स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें क्या हो सकती हैं?...

Healthy Habits: स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें क्या हो सकती हैं? पढ़े

India News (इंडिया न्यूज़) Healthy Habits:  अक्सर हम खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए तरह -तरह के नियमों को अपनाते है। लेकिन उसके बाद भी कहीं न कहीं हमारे नियमों में कमी रह जाती है। या फिर हम छोटी-छोटी चीजों को ही भूल जाते है। जिसके कारण हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। तो ऐसे में हमे कौन-कौन सी अच्छी आदतें आपनानी चाहिए जिससे हमारा शरीरी स्वस्थ्य रहें। आज के इस आर्टिकल में हम इन्हीं सब अच्छी आदतों के बारे में जानेंगे।

1. जब भी बाहर से घर आओ तो हाथों को सबसे पहले साफ करें। किसी अच्छे से साबुन से हाथों को धोएं। किसी बाहरी वस्तु को हाथ लगाने से पहले और खाना खाने से पहले, हाथों को अच्छी तरह साबुन से साफ करें। यदि आपके घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, तो उन्हें भी यह आदतें सिखाएं।

2. घर में साफ-सफाई का रखें ख्याल। साथ की किचन और शौचालयों की भी अच्छे से सफाई रखें। यहीं से कीटाणु ज्यादा पैदा होते है। तो इस बाद का ध्यान रखें। आपके घर के बाथरूम और किचन हमेशा साफ रहें। घर में रखें हर चीजों की अच्छे से सफाई करें।

3. फ्रेश सब्जियों का सेवन करें। घर का बना खाना ही ज्यादातर खाएं। बाहर की बनी चीजों को आप जितना नजर अंदाज करोगे आप उतना ही स्वस्थ रहोगे। उपयोग में आने वाले मसाले, अनाजों और अन्य सामग्री का ध्यान रखें।

4. ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों से दूर रहे। आप जितना कम मसाले वाले चीजों से दूर रहोगे उतना ही आपका पेट अच्छा रहेगा। जिससे आपको कोई भी दिक्कत नहीं होगी। कई सारी बिमारियों से आप बचे रहोगे। हमेशा भोजन को ढक कर रखें।

5. खाने में सलाद, दही, दूध, दलिया, हरी सब्जियों का सेवन करें। जितना हेल्दी आप खाओगे उतना ही आप फिट रहोंगे। साबुत दाल–अनाज आदि का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। तरह-तरह के अन्न आपकी थाली में होना चाहिए। हमेशा खाना पकाने वाले पानी को साफ जगह पर रखें। ताकी आपका खाना हेल्दी रहे। हमेशा थाली में उन सभी अन्न को रखें। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा पोषण मिले।

6. खाना पकाने के लिए अनसैचुरेटेड वेजिटेबल ऑइल का ही इस्तेमाल करें। खाने में शकर और नमक का कम से कम सेवन करें। नमक का ज्यादा सेवन करना आपके लिए सही नहीं है। ज्यादा नमक खाने से आपकी हड्डियां गल सकती है। आपके शरीर में कैल्सिम की कमी हो सकती है। जिसके कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

7. जहां पर ज्यादा समय बिताते हैं, उस जगह को हमेशा साफ रखें। सोने ,उठने बैठने वाली जगहों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। तकियों के गिलाफ और पर्दों को महीने में दो बार जरूर बदले।

8. मेडिटेशन और, योगा रोजाना करें।

9. कोई भी एक व्यायाम रोजाना करें। कम से कम आधा घंटा व्यायाम करें। साथ ही व्यायाम करने के तरीके को बदलते रहें।

10. अपने पूरे दिन का एक दिनचर्या तय कर लें। ताकी आपका काम समय पर हो सके। ऐसा करने से आपक कोई भी काम लेट नहीं होगा। आप हर काम समय से कर सकोगे। ऐसा करने से आपके समय की बचत होगी।

Also Read: Friday puja: शुक्रवार को इस तरीके से करें देवी लक्ष्मी की पूजा, घर में नहीं होगी धन की कमी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular