Monday, May 20, 2024
Homeफेस्टिवलकोलकाता की तरह बिलासपुर में दुर्गोत्सव की धूम, 20 फीट की दुर्गा...
Homeफेस्टिवलकोलकाता की तरह बिलासपुर में दुर्गोत्सव की धूम, 20 फीट की दुर्गा...

कोलकाता की तरह बिलासपुर में दुर्गोत्सव की धूम, 20 फीट की दुर्गा प्रतिमा

इंडिया न्यूज़, Bilaspur Festival News: (Durga Utsav celebrated in Bilaspur) प्रदेश में बिलासपुर में नवरात्र पर्व पूरी धूम -धाम से मनाया जा रहा है। यह उत्सव नवरात्र के छठे दिन से और भी खास हो जाता है। क्योंकि इसके बाद से ही महोत्सव की शुरुआत होती है। शहर में हर स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। और स्थान पर आकर्षक लाइटिंग के साथ पंडाल सजाए जाते है।

जिसके चलते पंचमी और कहीं सप्तमी तिथि पूजा की जाती है। अबकी बार 1 अक्टूबर से ही शहर में उत्सव की धूम दिख रही है। मुंबई की लाइटिंग से कोलकाता के मॉडल के अनुसार ही लिटिंग की जा रही है। कही पर 3D लाइट्स तो कही पर वृंदावन थीम नज़र आ रही है।

कोरोना के 2 वर्ष बाद अब फिर से धूम (Durga Utsav celebrated in Bilaspur) 

26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो गया था। देवी मंदिरों के अलावा शहर में कई स्थानों पर देवी की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। लोग पूजा कर नवरात्रि को मना रहे है। हालांकि कोरोना काल में इतनी भीड़ देखने को नहीं मिली थी, लेकिन अब करीब 2 वर्ष बाद बिलसपुर में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि अंतिम 3 दिन में तो यहाँ पैर रखने को भी जगह नहीं मिलती। अभी तक करीब 300 पंडालों में दुर्गा माँ की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है।

लाइटों से सजाया पंडाल (Vrindavan theme and pandals decorated with 3D LEDs)

Vrindavan theme and pandals decorated with 3D LEDs

सभी पंडालों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। हर स्थान पर करीब 15 से 20 फीट तक की मूर्ति देखने को मिलेगी। यहाँ की प्रतिमा देखने दूर -दूर से श्रद्धालु आते है। अभी तक हज़ारों की संख्या में पदयात्री यहाँ पहुंच चुके है। हर वर्ष यहाँ नए थीम के साथ पंडाल सजाया जाता है।

इन स्थानों पर नई थीम से पंडाल सजाए गए है –  रेलवे परिक्षेत्र,  गोलबाजार, सीएमडी चौक, गोड़पारा, हेमूनगर सहित शहर के मध्य नगरीय चौक, मसानगंज, दयालबंद, कश्यप कॉलोनी की प्रतिमा जूना बिलासपुर आदि। बता दें कि यहाँ रतनपुर के पदयात्रियों का जथा भी आएगा। इसके लिए प्रशासन की और से व्यवस्थ्य की गई है।  इसी के चलते ज्यादा भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भरी वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाया है। लोग स्टाल लगाकर पदयात्रियों के स्वागत की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें : स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में छत्तीसगढ़ को मिला दूसरा स्थान, CM ने दी बधाई

यह भी पढ़ें : इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को 33 रन से हराया, फिर बनी चैंपियन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular