Monday, May 20, 2024
HomeCrimeCG News: फैक्ट्री में बन रहा था नकली घी, पुलिस ने पकड़ा, इस...
HomeCrimeCG News: फैक्ट्री में बन रहा था नकली घी, पुलिस ने पकड़ा, इस...

CG News: फैक्ट्री में बन रहा था नकली घी, पुलिस ने पकड़ा, इस तरह बनाता था….

India News CG (इंडिया न्यूज), CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाबूपारा के एक मकान में शुक्रवार दोपहर प्रशासन और औषधि विभाग की टीम ने नकली घी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी अभियान में 4500 लीटर नकली घी और तेल बरामद किया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

4500 किलो नकली घी बरामद

जिला प्रशासन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबिकापुर के बाबूपारा स्थित एक मकान में कुछ लोग नकली घी तैयार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। भारी पुलिस बल देखकर कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। इस कार्रवाई में टीम ने 4500 किलो नकली घी बरामद किया है।

महाराष्ट्र का रहने वाला है शख्स

तहसीलदार उमेश बाज ने बताया कि मौके से वनस्पति तेल और सोयाबीन तेल भी मिला है, जिसे मिलाकर नकली घी तैयार किया जाता था। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम राकेश बंसल है, वह मूल रूप से गोंदिया, महाराष्ट्र का रहने वाला है। वह यहां किराये के मकान में रह रहा था।

तहसीलदार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद घी मनोकामना दीपक के लिए था, लेकिन मौके से ऐसा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। जिससे यह साबित हो सके कि उक्त नकली घी का उपयोग केवल दीपक जलाने के लिए किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह उक्त घी को बाजार में भी बेचता होगा।

नवरात्रि के लिए बना रहे थे घी

अधिकारियों ने बताया कि यहां कुछ दिनों से नकली घी बनाया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिली। हम पूरी टीम के साथ पहुंचे और नकली घी जब्त किया। इसे सोयाबीन तेल और डालडा व कुछ अन्य सामग्री मिलाकर तैयार किया जा रहा था।

मौके पर पकड़े गए आरोपी ने बताया कि मैं गोंदिया, महाराष्ट्र का रहने वाला हूं। मैं पहली बार अंबिकापुर आया हूं। यहां हम नवरात्रि में दीपक जलाने के लिए मिलावटी घी बना रहे थे। मेरे पास कोई कानूनी कागजात नहीं है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular