Monday, May 20, 2024
Homeछत्तीसगढ़ चुनाव 2023CG Election 2023:चुनाव से पहले कांग्रेस एक्शन में, 15 बागियों को पार्टी...
Homeछत्तीसगढ़ चुनाव 2023CG Election 2023:चुनाव से पहले कांग्रेस एक्शन में, 15 बागियों को पार्टी...

CG Election 2023:चुनाव से पहले कांग्रेस एक्शन में, 15 बागियों को पार्टी से किया बाहर

India News(इंडिया न्यूज़), CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में पहले कांग्रेस ने गुरुवार को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 15 बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए 15 बागी नेताओं में 2 महिला नेत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी को बगावती तेवर दिखाए।

बता दें कि कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के आदेश पर 15 बागियों पर कार्रवाई की है। लोरमी से तीन बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया, जबकि रायपुर उत्तर व बिल्हा विधानसभा से दो-दो बागी नेताओं को बाहर का रास्ता कर दिया।

निष्कासित नेताओं के नाम

  1. प्रभातबेला मरकाम
  2. महेंद्र सिदार
  3. सागर सिंह बैस
  4. बिंदु यादव
  5. सूरज बर्मन
  6. शिव ध्रुव
  7. निर्मल दिवाकर
  8. गुड्डू महराज
  9. गोरेलाल बर्मन
  10. किस्मतलाल नंद
  11. मनोज आडिल
  12. मनोहर साहू
  13. आनंद कुकरेजा
  14. सागर दुल्हानी
  15. अजहर अली

6 साल के लिए निष्कासित

साथ ही बता दें कि कांग्रेस ने इन नेताओं को पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से पार्टी से बाहर कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के अनुसार, लैंलुंगा से महेंद्र सिदार, सामरी से प्रभातबेला मरकाम, लोरसी से सागर सिंह बैस, लोरमी से सागर सिंह बैस, बिल्हा से शिव ध्रुव व निर्मल दिवाकर, बिंदू यादव और सूरज बर्मन को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Also Read: Mahadev App Case: CM बघेल के सलाहकार ने भाजपा के 3 नेताओं को भेजा…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular